बिजनेस

Infosys Share: इन्फोसिस और इसकी सब्सिडियरी कंपनी को मिले 356 करोड़ के टैक्स डिमांड नोटिस, शेयर में आई गिरावट

Infosys Share Price: आईटी फर्म इन्फोसिस की एक सब्सिडियरी कंपनी को एवाई 2014-15 के लिए टैक्स अधिकारियों से 15 करोड़ रुपये के रिफंड का आदेश मिला है। ये नोटिस आयकर अधिनियम, 1961 की विभिन्न धाराओं के तहत भेजे गए हैं।

Image

इन्फोसिस को मिला टैक्स नोटिस

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • इंफोसिस को मिला टैक्स नोटिस
  • इसकी सब्सिडियरी को भी मिला नोटिस
  • शेयर में आई गिरावट

Infosys Share Price: देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इन्फोसिस को असेसमेंट ईयर (एवाई) 2020-21 के लिए 341 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। इन्फोसिस ने सोमवार को कहा कि वह 31 मार्च, 2024 को समाप्त होने वाली तिमाही और वित्त वर्ष 2023-24 के लिए अपनी फाइनेंशियल डिटेल पर इस नोटिस के असर का आकलन कर रही है। इन्फोसिस ने यह भी कहा कि वह इस आदेश के खिलाफ अपील दायर करने पर गौर कर रही है। इस खबर के बीच इन्फोसिस के शेयर में कमजोरी आई है। बीएसई पर 1495.80 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 1,489.90 रु पर खुलने के बाद करीब सवा 11 बजे कंपनी का शेयर 8.80 रु या 0.6 फीसदी की कमजोरी के साथ 1487 रु पर है।

ये भी पढ़ें -

सब्सिडियरी कंपनी को भी मिला टैक्स नोटिस

इसके अलावा आईटी फर्म इन्फोसिस की एक सब्सिडियरी कंपनी को एवाई 2014-15 के लिए टैक्स अधिकारियों से 15 करोड़ रुपये के रिफंड का आदेश मिला है। ये नोटिस आयकर अधिनियम, 1961 की विभिन्न धाराओं के तहत भेजे गए हैं।

मिलने वाला टैक्स रिफंड

हालांकि इन्फोसिस को टैक्स रिफंड भी मिलने वाला है। कंपनी ने यह बताया कि इसकी 2,763 करोड़ रुपये की टैक्स देनदारी के साथ इसे 6,329 करोड़ रुपये का टैक्स रिफंड मिलने वाला है। ये रिफंड, ब्याज सहित, 2007-08 से 2018-19 तक के एवाई से जुड़ा है।

लार्ज कैप कंपनी है इन्फोसिस

इन्फोसिस एक लार्ज कैप कंपनी है। इसकी मार्केट कैपिटल 6.16 लाख करोड़ रुपये है। हालांकि बीते एक महीने में इसका शेयर 9.2 फीसदी फिसला है। वहीं बीते 6 महीनों में इंफोसिस के शेयर में 3.75 फीसदी की मजबूती आई है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article