बिजनेस

Infosys ने चौंकाया! मुनाफा घटा, ADR 10% चढ़ा, एक्सपर्ट्स बोले आगे और दम दिखाएगा

Infosys के तिमाही नतीजे पहली नजर में कमजोर लग सकते हैं, क्योंकि मुनाफे में गिरावट दर्ज हुई है। लेकिन इस बीच कंपनी के लिए सबसे बड़ा पॉजिटिव ट्रिगर FY26 का आउटलुक बन गया। यही वजह है कि Wall Street पर Infosys के ADR में करीब 10% की तेजी देखी गई और ग्लोबल निवेशकों ने कंपनी के गाइडेंस अपग्रेड को तुरंत प्राइस-इन करना शुरू कर दिया।

Image

इन्फोसिस में नतीजों के बाद तेजी (इमेज क्रेडिट, कैन्वा)

Infosys Q3 Result में कजोरी साफ दिखी है, खासकर प्रॉफिट के मोर्चे पर। दिसंबर तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट ₹6,654 करोड़ रहा, जो सालाना आधार पर करीब 2% कम है। वहीं रेवेन्यू ₹45,479 करोड़ रहा, जिसमें करीब 9% की बढ़त दर्ज हुई। यानी टॉपलाइन मजबूत रही, लेकिन बॉटमलाइन पर दबाव दिखा। लेकिन, बाजार ने तिमाही नतीजों की जगह आगे की मांग और ग्रोथ को लेकर दिए गए गाइडेंस पर नजर गढ़ाई है। Infosys ने FY26 के लिए ग्रोथ गाइडेंस को 2–3% से बढ़ाकर 3–3.5% कर दिया है। इसी अपग्रेड की वजह से ADR में 10% की तेजी देखने को मिली है।

Jefferies का नजरिया क्या है?

Jefferies ने Infosys पर Buy रेटिंग बरकरार रखते हुए ₹1,880 का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि FY26 गाइडेंस अपग्रेड का बड़ा हिस्सा Q3 के बेहतर प्रदर्शन से जुड़ा है, न कि Q4 में मांग के अचानक मजबूत होने से। यानी, जेफरीज की नजर में अपग्रेड पॉजिटिव है, लेकिन यह “आउटलुक में अचानक उछाल” नहीं बल्कि “बेहतर तिमाही निष्पादन” का असर ज्यादा दिखाता है।

Nomura क्यों हुआ बुलिश?

Nomura ने Infosys पर Buy कॉल कायम रखी है और ₹1,810 का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज ने Infosys को भारत की IT सर्विसेज कंपनियों में अपनी टॉप लार्ज कैप पिक बताया है। Nomura का फोकस इस बात पर है कि Q3 में कंपनी ने रेवेन्यू ग्रोथ रिपोर्ट की हैऔर मार्जिन प्रेशर को काफी हद तक ऑफसेट किया।

Centrum का बड़ा दांव?

Centrum ने Infosys पर Buy रेटिंग के साथ ₹2,076 का टारगेट प्राइस रखा है, जो इस सेट में सबसे आक्रामक टारगेट माना जा सकता है। ब्रोकरेज का कहना है कि BFSI जैसे वर्टिकल्स में ट्रैक्शन बना हुआ है और AI-led सर्विसेज का एडॉप्शन Infosys के लिए अगले ग्रोथ साइकल का बड़ा इंजन बन सकता है।

Emkay भी पॉजिटिव

Emkay ने Infosys पर Buy कॉल दोहराई है और ₹1,750 का टारगेट प्राइस दिया है। ब्रोकरेज का मानना है कि मैनेजमेंट जिन छह AI-led वैल्यू पूल पर फोकस कर रहा है, वे लॉन्ग टर्म इक्रीमेंटल अवसर खोल सकते हैं। वहीं, Antique ने सावधानी भरे रुख के साथ कहा है कि Q4 में ग्रोथ का संकेत उतना साफ नहीं है। हालांकि, Hold रेटिंग बनाए रखी है और ₹1,780 का टारगेट प्राइस दिया है।

डिस्क्लेमर: TimesNow Hindi किसी स्टॉक, म्यूचुअल फंड, आईपीओ में निवेश की सलाह नहीं देता है। यहां पर केवल जानकारी दी गई है। निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार की राय जरूर लें।
Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article