बिजनेस

लगातार छठवें महीने बढ़ी महंगाई, अप्रैल में 3.48% रहा CPI, खाना-पीना हुआ महंगा

क्रूड में तेजी का बोझ भले ही आम लोगों पर नहीं डाला गया है। लेकिन, अप्रैल में महंगाई लगातार छठवें महीने बढ़ गई है। पिछले महीने मार्च में CPI 3.40% था, जो अप्रैल में बढ़कर 3.48% हो गया।

Image

महंगाई के आंकड़ों ने दिया झटका

CPI inflation Rate India : भले ही ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने क्रूड ऑयल में आए उछाल का बोझ आम ग्राहकों तक पास ऑन नहीं किया है। लेकिन, महंगाई रफ्तार पकड़ रही है। अप्रैल में भारत में खुदरा महंगाई में बड़ा उछाल देखने को मिला है। देश में खुदरा महंगाई को दिखाने वाले संकेतक कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) में 3.48 % का उछाल आया है। यह लगातार छठवां महीना है, जब देश में महंगाई बढ़ी है। इससे पहले मार्च 2026 में CPI 3.40% पर पहुंच गया था।

CPI April 2026 Info

पूरे देश में कहां कितनी बढ़ी महंगाई

लगातार छठवें महीने बढ़ी महंगाई

देश में महंगाई एक बार फिर आम आदमी की जेब पर दबाव बढ़ाने लगी है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक अप्रैल 2026 में खुदरा महंगाई दर यानी CPI Inflation बढ़कर 3.48% पर पहुंच गई। मार्च 2026 में यह 3.40% थी। लगातार छठे महीने CPI में बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिससे महंगाई अब 1 साल के शीर्ष स्तर पर पहुंच गई है।

CPI April 2026

लगातार बढ़ रही महंगाई

रसोई का बजट फिर बिगड़ा

खाद्य महंगाई भी बढ़कर 4.20% हो गई है। ग्रामीण इलाकों में खाद्य महंगाई 4.26% और शहरी क्षेत्रों में 4.10% रही। इसका सीधा असर रसोई के बजट पर पड़ सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल में भोजन और पेय पदार्थों की महंगाई 4.01% दर्ज हुई।

चांदी ने दिया सबसे बड़ा झटका

सबसे ज्यादा झटका कीमती धातुओं ने दिया। चांदी के गहनों की महंगाई दर 144.34% रही, जबकि सोना, डायमंड और प्लैटिनम ज्वेलरी 40.72% महंगी हुई। नारियल, टमाटर और फूलगोभी की कीमतों में भी तेज उछाल देखने को मिला।

इन चीजों में मिली राहत

हालांकि कुछ वस्तुओं में राहत भी मिली है। आलू की कीमतों में 23.69% और प्याज में 17.67% की गिरावट दर्ज की गई। मोटर कार और एयर कंडीशनर जैसी वस्तुएं भी सस्ती हुई हैं।

किन राज्यों में सबसे ज्यादा महंगाई?

राज्यों की बात करें तो तेलंगाना में सबसे ज्यादा 5.81% महंगाई दर्ज हुई। इसके बाद पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु का नंबर रहा। वहीं दिल्ली में महंगाई दर 1.96% रही, जो बड़े राज्यों में अपेक्षाकृत कम है।

कैटेगरीअप्रैल 2026मार्च 2026स्थिति
खुदरा महंगाई दर (CPI)3.48%3.40%बढ़ोतरी
खाद्य महंगाई (CFPI)4.20%3.87%बढ़ोतरी
ग्रामीण महंगाई3.74%3.63%बढ़ोतरी
शहरी महंगाई3.16%3.11%बढ़ोतरी
भोजन और पेय पदार्थ4.01%3.40%बढ़ोतरी
हाउसिंग इंफ्लेशन2.15%स्थिर
चांदी ज्वेलरी महंगाई144.34%148.42%बेहद ऊंची
गोल्ड/डायमंड/प्लैटिनम ज्वेलरी40.72%45.88%ऊंची
टमाटर महंगाई35.28%36.00%ऊंची
फूलगोभी महंगाई25.58%34.16%ऊंची
आलू-23.69%-19.03%सस्ता
प्याज-17.67%-27.78%सस्ता
सबसे ज्यादा महंगाई वाला राज्यतेलंगाना (5.81%)शीर्ष पर
दिल्ली महंगाई दर1.96%अपेक्षाकृत कम

RBI की बढ़ सकती है टेंशन

महंगाई में लगातार बढ़ोतरी भारतीय रिजर्व बैंक के लिए भी चिंता बढ़ा सकती है। अगर आने वाले महीनों में खाद्य कीमतों में राहत नहीं मिलती है तो ब्याज दरों पर RBI का रुख सख्त हो सकता है। ऐसे में EMI से लेकर रोजमर्रा के खर्च तक आम आदमी पर दबाव और बढ़ने की आशंका है।

Yateendra Lawaniya
यतींद्र लवानियाauthor

प्रिंट और डिजिटल मीडिया में बिजनेस एवं इकोनॉमी कैटेगरी में 10 वर्षों से अधिक का अनुभव। पिछले 7 वर्षों से शेयर बाजार, कॉरपोरेट सेक्टर और आर्थिक नीतियों से जुड़ी खबरों पर विशेष पकड़। लेखन में केवल हेडलाइन तक सीमित न रहकर आंकड़ों, नीतिगत फैसलों और कॉरपोरेट दावों के पीछे की वास्तविक तस्वीर को बैलेंस्ड और आसान शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास। वर्तमान में Times Now Hindi के लिए बाजार की हर हलचल और आर्थिक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

और पढ़ें
End of Article