बिजनेस

इंडो गल्फ क्रॉपसाइंसेज का IPO 26 जून से खुलेगा, शेयर प्राइस ₹105 से ₹111 के बीच

Indo Gulf CropSciences IPO: कंपनी के ग्राहक नेटवर्क में कृषिरसायन एक्सपोर्ट्स, परिजात इंडस्ट्रीज, बीआर एग्रोटेक और क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इसके आपूर्तिकर्ताओं में कोरोमंडल इंटरनेशनल, जीएसपी क्रॉप साइंस और चीन की डैग्रो केमिकल जैसी कंपनियां हैं।

Image

Upcoming IPO (image-istock)

Indo Gulf CropSciences IPO: फसल सुरक्षा उत्पाद बनाने वाली कंपनी इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेज ने अपने 200 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए 105-111 रुपये प्रति शेयर का मूल्य दायरा तय किया है। कंपनी ने सोमवार को बयान में कहा कि आईपीओ 26 जून को खुलेगा और 30 जून को संपन्न होगा। बड़े (एंकर) निवेशक 25 जून को बोली लगा पाएंगे।

इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेज का यह पहला आईपीओ है। आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, यह 160 करोड़ रुपये के नए शेयर और 36.03 लाख शेयर की बिक्री पेशकश का संयोजन है।

इससे हासिल राशि में से 65 करोड़ रुपये का इस्तेमाल कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं के वित्तपोषण, 34.12 करोड़ रुपये ऋण भुगतान, 14 करोड़ रुपये का उपयोग पूंजीगत व्यय एवं सामान्य कॉर्पोरेट कार्यों के लिए किया जाएगा। इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेज ने 1993 में अपना परिचालन शुरू किया था। भारत में यह फसल सुरक्षा उत्पादों, पौध पोषक तत्वों और जैविक पदार्थों बनाने का काम कर रही है।

इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेज, 1993 में स्थापित एक अग्रणी एग्री-केमिकल कंपनी है, जो तीन प्रमुख क्षेत्रों-फसल सुरक्षा, पौध पोषक तत्व और जैविक उत्पादों-में काम करती है। यह भारत में 97% शुद्धता वाले पाइराज़ोसल्फ्यूरॉन एथिल तकनीकी उत्पाद की शुरुआती स्वदेशी निर्माता कंपनियों में से एक है।

कंपनी के ग्राहक नेटवर्क में कृषिरसायन एक्सपोर्ट्स, परिजात इंडस्ट्रीज, बीआर एग्रोटेक और क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन जैसे बड़े नाम शामिल हैं। इसके आपूर्तिकर्ताओं में कोरोमंडल इंटरनेशनल, जीएसपी क्रॉप साइंस और चीन की डैग्रो केमिकल जैसी कंपनियां हैं।

इंडोगल्फ के पास जम्मू-कश्मीर और हरियाणा में चार निर्माण इकाइयाँ हैं और इसकी दो सहायक कंपनियाँ-ऑस्ट्रेलिया में इंडोगल्फ क्रॉपसाइंसेज ऑस्ट्रेलिया और दिल्ली में अभिप्रकाश ग्लोबस प्राइवेट लिमिटेड-भी कार्यरत हैं।

कंपनी का नेटवर्क 22 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों में फैला है, जिसमें 6,916 वितरक, 192 संस्थागत साझेदार, 17 स्टॉक डिपो, 6 ब्रांच ऑफिस और 34 देशों में 143 अंतरराष्ट्रीय साझेदार शामिल हैं।

इनपुट-भाषा

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article