भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो ने मंगलवार को घोषणा की कि उन्होंने ब्रिटिश एयरवेज के पूर्व प्रमुख William Walsh को नए सीईओ के रूप में नियुक्त किया है। वॉल्श (William Walsh) की पहचान एयरलाइन इंडस्ट्री के अनुभवी लीडर के रूप में होती है और वे वर्तमान में International Air Transport Association (IATA) के डायरेक्टर जनरल के पद पर कार्यरत हैं।
IndiGo में 3 अगस्त तक हो सकते हैं शामिल
पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, IndiGo ने अपनी आधिकारिक घोषणा में बताया कि वॉल्श की नियुक्ति नियामक अनुमोदनों के अधीन है। उनका कार्यकाल IATA में 31 जुलाई को समाप्त हो रहा है और वे IndiGo में 3 अगस्त तक शामिल हो सकते हैं। यह घोषणा उनके नियुक्ति से ठीक तीन सप्ताह पहले हुए IndiGo के पूर्व सीईओ Pieter Elbers के अचानक इस्तीफे के बाद आई है।
Walsh को ग्लोबल एयरलाइन इंडस्ट्री में खास अनुभव
William Walsh ने पहले ब्रिटिश एयरवेज और IAG (International Airlines Group) के CEO के रूप में काम किया है। IAG एक होल्डिंग कंपनी है जो Aer Lingus, British Airways, Iberia, Level और Vueling जैसी एयरलाइन की मुख्य कंपनी है। उनके पास ग्लोबल एयरलाइन इंडस्ट्री में व्यापक अनुभव और रणनीतिक नेतृत्व क्षमता है, जिसे इंडिगो अब अपने विस्तार और विकास के नए चरण में इस्तेमाल करना चाहती है।
इंडिगो के विकास में अहम होगी Walsh की भूमिका
IndiGo के मैनेजिंग डायरेक्टर Rahul Bhatia ने इस मौके पर कहा, “हम बदलाव और विकास के नए चरण में प्रवेश कर रहे हैं, मुझे Willie को IndiGo में स्वागत करते हुए खुशी हो रही है। वे एक प्रतिष्ठित और सफल एविएशन लीडर हैं, जो ग्राहक-केंद्रित एयरलाइनों के निर्माण का व्यावहारिक अनुभव रखते हैं। उनका वैश्विक दृष्टिकोण, गहन उद्योग अनुभव और मूल्य-आधारित नेतृत्व उन्हें इंडिगो के नेतृत्व के लिए विशेष रूप से उपयुक्त बनाता है।”
वॉल्श की नियुक्ति कंपनी के लिए रणनीतिक महत्व भी रखती है, क्योंकि कंपनी वर्तमान में विकास, वैश्विक विस्तार और ऑपरेशन सुधार के महत्वपूर्ण दौर से गुजर रही है। उनके नेतृत्व में एयरलाइन नई तकनीकी पहल, बेड़े का विस्तार और ग्राहक अनुभव में सुधार पर ध्यान दे सकती है। William Walsh का अनुभव और ग्लोबल नेटवर्क IndiGo को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने में मदद करेगा। उनका नेतृत्व IndiGo को वैश्विक मानकों के अनुरूप संचालन और प्रबंधन में सुधार की दिशा में मार्गदर्शन देगा।
