बिजनेस

Indigo को मिला टैक्स नोटिस, इनपुट टैक्स क्रेडिट से जुड़ा है मामला, जानिए क्या पड़ेगा असर एयरलाइन पर असर

Indigo Gets Tax Notice: इंडिगो ने 21,240 रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट लिया था जिसे टैक्स ऑफिशियल ने खारिज कर दिया है। इसको लेकर टैक्स डिमांड नोटिस दिया गया है। कंपनी ने कहा कि इस नोटिस के कारण एयरलाइन के फाइनेंशियल, ऑपरेशंस या अन्य गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

Image

इंडिगो को मिला टैक्स नोटिस

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • Indigo को मिला टैक्स नोटिस
  • इनपुट टैक्स क्रेडिट का है मामला
  • एयरलाइन पर नहीं पड़ेगा कोई असर

Indigo Gets Tax Notice: देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो को टैक्स डिमांड का नोटिस मिला है। कंपनी ने 2018-19 में इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) का लाभ उठाया था जिसे खारिज कर दिया गया है। इसके आधार पर इंडिगो को टैक्स डिमांड को लेकर नोटिस दिया गया है। कंपनी ने बुधवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि उसे 2018-19 के लिए 31,240 रुपये की डिमांड को लेकर नोटिस मिला है। इसमें 21,240 टैक्स डिमांड और 10,000 रुपये का जुर्माना है। यह डिमांड नोटिस हैदराबाद में टैक्स डिपार्टमेंट के डिप्टी कमिश्नर ने दिया है।

ये भी पढ़ें -

कारोबार पर नहीं पड़ेगा असर

सूचना में कहा गया है कि इंडिगो ने 21,240 रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट लिया था जिसे टैक्स ऑफिशियल ने खारिज कर दिया है। इसको लेकर टैक्स डिमांड नोटिस दिया गया है। कंपनी ने कहा कि इस नोटिस के कारण एयरलाइन के फाइनेंशियल, ऑपरेशंस या अन्य गतिविधियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

बढ़ेगा इंडिगो के फ्लीट का साइज

इंडिगो अपने फ्लीट साइज को बढ़ाने जा रही है। इसके बेड़े में कई और विमान शामिल होंगे। कंपनी को अपना पहला वाइड-बॉडी विमान भी मिल रहा है। कंपनी को मिलने वाले नए विमान, एयरबस ए350 और एयरबस ए321 एक्सएलआर, 2025 तक इसके बेड़े में शामिल हो सकते हैं।

इनके साथ, इंडिगो भारत में ऐसे हब बनाने की योजना बना रही है जो प्रमुख शहरों से दूर-दराज की लोकेशनों से सीधे जुड़ेंगे। मिंट की रिपोर्ट के अनुसार एयरबस A321 XLR विमान 7 से 8 घंटे की लंबी, नॉन-स्टॉप उड़ानों के लिए एकदम सही होंगे, जो यूरोप और सुदूर पूर्व की डेस्टिनेशंस तक पहुंचेंगे।

कितने पर है शेयर

मंगलवार 30 अप्रैल को इंडिगो (Interglobe Aviation) का शेयर 59.85 रु या 1.52 फीसदी की तेजी के साथ 3987.25 रु पर बंद हुआ था। बीते 52 हफ्तों में कंपनी का शेयर 4012.85 रु तक ऊपर गया है, जबकि नीचे की ओर 2016.05 रु तक फिसला है। कंपनी की मार्केट कैपिटल 1.54 लाख करोड़ रु है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article