बिजनेस

MRF Dividend Announcement: भारत के सबसे महंगे शेयर MRF के डिविडेंड से बनेंगे मालामाल, MRF देगी 194 रुपये

MRF Dividend Announcement in Hindi: कंपनी ने 194 रुपये फाइनल डिविडेंड की घोषणा की है। कंपनी ने 396 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेल शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो एक साल पहले की अवधि में 341 करोड़ रुपये था। साल-दर-साल (YoY) आधार पर लाभ का आंकड़ा 16% बढ़ा।

Image

भारत के सबसे महंगे शेयर MRF का डिविडेंड।

Photo : Times Now Digital

MRF Dividend Announcement in Hindi: भारत के सबसे महंगे शेयर MRF के बारे में आप जानते ही होंगे। MRF के शेयर होल्डर्स को पिछले दो मौकों पर 3 रुपये का डिविडेंड मिला था। जिसके बाद सोशल मीडिया पर खूब मीम्स बने थे। लेकिन इस बार इसने निवेशकों को खुश कर दिया है। शुक्रवार को वित्त वर्ष 2024 के लिए कंपनी ने 194 रुपये फाइनल डिविडेंड की घोषणा की है।

निदेशक मंडल ने 10 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से 194 रुपये (1940%) के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है। कंपनी ने पहले ही वित्तीय वर्ष के लिए प्रति शेयर 3 (30%) के दो अंतरिम लाभांश की घोषणा और भुगतान कर दिया है। कंपनी के बयान में कहा गया है, 31 मार्च 2024 को समाप्त वित्तीय वर्ष के लिए कुल लाभांश 200 रुपये प्रति शेयर - (2000%) प्रति शेयर 10 रुपये है।

कितना बढ़ा MRF लाभ

कंपनी ने 396 करोड़ रुपये का समेकित शुद्ध लाभ दर्ज किया, जो एक साल पहले की अवधि में 341 करोड़ रुपये था। साल-दर-साल (YoY) आधार पर लाभ का आंकड़ा 16% बढ़ा। अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में रिपोर्ट किए गए 510 करोड़ रुपये की तुलना में कर पश्चात समेकित लाभ (पीएटी) क्रमिक आधार पर 22% कम हो गया।

MRF कंपनी का खर्च

रिपोर्ट की गई तिमाही में परिचालन से राजस्व Q4FY23 में 5,842 करोड़ रुपये के मुकाबले 6,349 करोड़ रुपये रहा और साल-दर-साल आधार पर 9% की वृद्धि हुई। उक्त तिमाही में कंपनी का खर्च साल-दर-साल आधार पर 9% बढ़कर 5,916 करोड़ रुपये हो गया, जो Q4FY23 में 5,410 करोड़ रुपये था। रिपोर्ट की गई तिमाही में शुद्ध लाभ मार्जिन QoQ आधार पर 6.15% रहा, जो Q3FY24 में 8.17% से कम है, जबकि Q4FY23 में 5.76% था।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article