बिजनेस

इस उम्र की महिलाएं सबसे ज्यादा ले रही हैं इंश्योरेंस,जानें किस बात की है चिंता

  • Authored by: प्रशांत श्रीवास्तव
  • Updated Mar 7, 2023, 04:38 PM IST

International Women's Day: पॉलिसी बाजार डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं में टियर-1 शहरों से लेकर टियर-3 शहरों में इंश्योरेंस को लेकर जागरूकता बढ़ी है। इसमें सबसे ज्यादा इंश्योरेंस कवरेज टियर-1 शहरों की महिलाएं ले रही हैं।

Image

महिलाओं में हेल्थ इंश्योरेंस के प्रति बढ़ी जागरूकता

International Women's Day: भारत में इंश्योरेंस को लेकर महिलाओं में रूचि बढ़ रही है। और अब वह बड़े शहरों से लेकर छोटे शहरों में तेजी से इंश्योरेंस करा रही है। इसमें भी हेल्थ इंश्योरेंस के प्रति महिलाओं में काफी जागरूकता बढ़ी है। इस बात का खुलासा पॉलिसी बाजार डॉट कॉम की एक रिसर्च रिपोर्ट में हुआ है। अहम बात यह है कि हेल्थ इंश्योरेंस को लेकर जागरूकता सभी वर्गों में बढ़ी है। जिसकी वजह से इलाज खर्च का बड़ा हिस्सा इंश्योरेंस के जरिए कवर हो रहा है।

क्या कहती है रिपोर्ट

पॉलिसी बाजार डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार महिलाओं में टियर-1 शहरों से लेकर टियर-3 शहरों में इंश्योरेंस को लेकर जागरूकता बढ़ी है। इसमें सबसे ज्यादा इंश्योरेंस कवरेज टियर-1 शहरों की महिलाएं ले रही हैं। रिपोर्ट के अनुसार कुल इंश्योरेंस में टियर-1 शहरों की महिलाओं की हिस्सेदारी 57 फीसदी है। जबकि टियर-2 शहरों की 20 फीसदी और टियर-3 शहरों की महिलाओं की हिस्सेदारी 24 फीसदी रही है।

इसी तरह हेल्थ इंश्योरेंस की बात की जाय तो सबसे ज्यादा 18 फीसदी हेल्थ इंश्योरेंस की भागीदारी 55 साल से ज्यादा की उम्र की महिलाओं की है। इसके अलावा 45-54 उम्र की महिलाओं की 18 फीसदी हिस्सेदारी है। जबकि सबसे कम हिस्सेदारी 18-24 साल की उम्र की महिलाओं की है।

जरूरत के अनुसार चुने प्लान

महिलाओं में इंश्योरेंस के ट्रेंड पर पॉलिसीबाजार डॉट कॉम के बिजनेस हेड (हेल्थ इंश्योरेंस) सिद्धार्थ सिंघल का कहना है कि महिलाओं को अक्सर कई तरह की स्वास्थ्य सबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसमें मैटरिनिटी के दौरान होने वाली स्वास्थ्य संबंधी परेशानी, स्तन कैंसर, ऑस्टियोपोरोसिस और हृदय रोग आदि प्रमुख रूप से शामिल हैं। इसे देखते हुए इंडिविजुल प्लान और फैमिली फ्लोटर प्लान,ओपीडी कवर, मैटरनिटी कवर के विकल्प मौजूद हैं।

प्रशांत श्रीवास्तव
प्रशांत श्रीवास्तवauthor

करीब 17 साल से पत्रकारिता जगत से जुड़ा हुआ हूं। और इस दौरान मीडिया की सभी विधाओं यानी टेलीविजन, प्रिंट, मैगजीन, डिजिटल और बिजनेस पत्रकारिता में काम करने का मौका मिला। इस समय Timesnowhindi.com में टीम लीड के रुप में बिजनेस, ऑटो, यूटीलिटी, टेक सेक्शन में अपना योगदान दे रहा हूं। करियर का पहला ब्रेक हैदराबाद स्थित मीडिया संस्थान ईटीवी से टेलीविजन के जरिए हुआ। यहां पर टेलीविजन पत्रकारिता की बारीकियों को समझने का मौका मिला। और उसके बाद अगला पड़ाव दिल्ली स्थित दैनिक भास्कर समूह का बिजनेस भास्कर रहा। यहां से बिजनेस पत्रकारिता में कदम रखा। और यह सफर वित्त मंत्रालय की रिपोर्टिंग से लेकर बैंकिंग, इंश्योरेंस, ऑटो, एफएमसीजी, एमएमएमई, टेलीकॉम सेक्टर की ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर कॉरपोरेट जगत की खबरें और इकोनॉमी से जुड़ी खबरों से गुजरते हुए अमर उजाला, मनी भास्कर वेबसाइट से होकर आउटलुक मैगजीन पहुंचा। यहां पर पॉलिटिकल खबरों को करने का मौका मिला। आउटलुक में रहते हुए भाजपा और कांग्रेस पार्टी को भी कवर किया। इस दौरान दिल्ली दंगों पर ग्राउंड रिपोर्ट से लेकर सीएए आंदोलन, किसान आंदोलन और कृषि जगत, वाइल्ड लाइफ से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्ट भी करने का मौका मिला। करियर के इस सफर में 2014 लोक सभा चुनाव, 2019 लोक सभा चुनाव, इसके अलावा उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव, राजस्थान विधान सभा, मध्य प्रदेश विधान सभा चुनाव की ग्राउंड रिपोर्ट भी की। पिछले 16 साल से केंद्रीय बजट की बारीकियों को समझकर उसे आम भाषा में लोगों तक पहुंचाने का भी प्रयास किया है। 17 साल के करियर में करीब 10 साल डिजिटल मीडिया का अनुभव रहा है। पिछले 3 साल से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहा हूं। पत्रकारिता का ककहरा माखन लाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से सीखा है।

और पढ़ें
End of Article