बिजनेस

एक ही हफ्ते में भारतीय स्टार्टअप्स को मिली अरबों की फंडिंग, जुटाए 395 मिलियन डॉलर

Indian Startups: ईवी फर्म एथर एनर्जी ने 71 मिलियन डॉलर की फंडिंग 1.3 अरब डॉलर के वैल्यूएशन पर जुटाई है, जो इस कंपनी को यूनिकॉर्न बना देती है। कंपनी को बीते तीन महीने में 125 मिलियन डॉलर की पूंजी जुटाने में सफलता मिली है।

Image

Indian Startups (image-istock)

Indian Startups: भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी गति से आगे बढ़ रही है। इसका फायदा स्टार्टअप इकोसिस्टम को भी मिल रहा है। बीते हफ्ते भारतीय स्टार्टअप्स ने 20 डील के जरिए 395 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाई है। यह आंकड़ा इससे पहले 113 मिलियन डॉलर का था, जो 22 डील में जुटाए गए थे।

हॉस्पिटैलिटी और ट्रेवल-टेक कंपनी ओयो ने इस हफ्ते नेतृत्व किया है। सीरीज-जी राउंड के तहत इनक्रैंड वेल्थ, पेशेंट कैपिटल, जेएंडए पार्टनर, मैनकाइंड फार्मा के प्रमोटर्स और एएसके फाइनेंश‍ियल होल्डिंग्स और अन्य निवेशकों से 1,457 करोड़ रुपये (175 मिलियन डॉलर) की राशि जुटाई गई है।

कहां से कितनी फंडिंग

वहीं, वेल्थ और एसेट्स मैनेजमेंट फर्म नियो की ओर से 400 करोड़ रुपये (करीब 48 मिलियन डॉलर) की राशि सीरीज-बी राउंड के तहत एमयूएफजी बैंक और न्यूयॉर्क आधारित यूक्लिडियन कैपिटल एलएलसी एवं अन्य निवेशकों से जुटाए हैं।

जुलाई में 725 मिलियन डॉलर का फंड

जुलाई में सभी भारतीय स्टार्टअप ने मिलकर 1.03 अरब डॉलर की राशि जुटाई थे। इसमें से 28 डील ग्रोथ या लेट स्टेज की थी, जिसमें 725 मिलियन डॉलर का फंड जुटाया गया था। वहीं, 72 डील शुरुआती स्टेज की थी, इसमें 311.83 मिलियन डॉलर जुटाए गए थे। वहीं, 26 डील में जुटाई गई राशि का खुलासा नहीं किया गया। हालांकि, यह शुरुआती चरण की डील थी।

दो स्टार्टअप को 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा फंडिंग

जुलाई में दो भारतीय स्टार्टअप को 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा की फंडिंग जुटाने में सफलता मिली थी। ई-कॉमर्स स्टार्टअप पर्पल और ऑटोमोटिव टेक स्टार्टअप रैपिडो दोनों में से हर एक ने 120 मिलियन डॉलर का फंड जुटाया था। 2024 के पहले सात महीनों में भारतीय स्टार्टअप की ओर से कुल 8 अरब डॉलर की फंडिंग जुटाई जा चुकी है। 2023 में पूरे वर्ष के लिए यह आंकड़ा 11 अरब डॉलर और 2021 एवं 2022 में यह आंकड़ा 38 अरब डॉलर और 25 अरब डॉलर पर था।

इनपुट-IANS

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article