यह इनोवेशन उन लोगों के लिए चार्जिंग में क्रांति लाने के लिए तैयार है जो ज्यादातर यात्रा पर रहते हैं। कंपनी ने इसे चीन के शेनझेन में Realme के मुख्यालय में 828 फैन फेस्टिवल में पेश किया।
यह 320W सुपरसोनिक चार्ज तकनीक गेम-चेंजर साबित होने का वादा करती है, क्योंकि यह चार मिनट और तीस सेकंड में फोन को पूरी तरह से चार्ज कर सकती है। इस चार्जिंग टेक्नोलॉजी से फोन 1 मिनट में 26% और दो मिनट में 50% तक चार्ज हो सकता है।
रियलमी ने इसे "4 मिनट का चमत्कार" कहा है। कंपनी ने कहा कि स्मार्टफोन को चार्ज करने में उतना ही समय लगता है जितना एक कप कॉफी बनाने या एक गाना सुनने में लगता है।
रियलमी ने फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के अलावा स्मार्टफोन के लिए 4,420mAh की रेटेड क्षमता वाली फोल्डेड बैटरी भी पेश की है। इस क्वाड-सेल बैटरी में एक साथ चार्ज करने की क्षमता वाले चार अलग-अलग सेल हैं, जो मार्केट के स्टैंडर्ड स्मार्टफोन बैटरी की तुलना में 10% फास्ट तरीके से चार्ज हो सकती है।
Realme स्मार्टफोन इंडस्ट्री में फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के मामले में सबसे आगे है। कंपनी ने पिछले साल 240W फास्ट चार्जिंग वाले GT 3 स्मार्टफोन को पेश किया था। इस फोन को 80 सेकंड में 0 से 20 प्रतिशत, चार मिनट में 0 से 50 प्रतिशत और 10 मिनट से भी कम समय में 0 से 100 प्रतिशत चार्ज किया जा सकता है।