Indian DJ Expo-2024: प्रगति मैदान के हाल नंबर 8 से 11 और 14 में चल रही इस प्रदर्शनी का कल अंतिम दिन है। गौरतलब है कि इवेंट्स और एंटरटेनमेंट से जुड़े तकनीकी उद्योग की यह सबसे बड़ी वार्षिक प्रदर्शनी है जिसका आयोजन पिछले नौ सालों से किया जा रहा है।

दिल्ली के प्रगति मैदान में चल रहा इंडियन डीजे एक्सपो।
इस साल डीजे एक्सपो में 250 से अधिक ब्रांड्स हिस्सा ले रहे हैं। इंडियन डीजे एक्सपो के संयोजक मैनुअल डायस ने इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा, " हम बहुत उत्साहित हैं क्योंकि इस बार हमें उम्मीद से ज्यादा बेहतर प्रतिक्रिया मिल रही है, जो इस बात को साबित करती है कि भारत में डीजे इंडस्ट्री का भविष्य कितना शानदार है। यह देखकर अच्छा लग रहा है कि हर आयु वर्ग के लोग म्यूजिक और डीजे से जुड़ी नई तकनीकों और उपकरणों के बारे में जानना चाहते हैं।"

इंडियन डीजे एक्सपो
आज भी एक्सपो में बड़ी संख्या में डीजे कंपनियां,म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े व्यापारी और विभिन्न उभरते हुए ब्रांड्स नई-नई प्रोडक्ट्स रेंज देखने और उनके बारे में जानकारी लेने पहुंचे। इस तीन दिवसीय मेले में इस साल भी इंडस्ट्री से जुड़े भारत के हर कोने से लगभग 30 हजार से अधिक पेशेवरों के पहुंचने की उम्मीद है
