बिजनेस

India Economic Conclave 2025: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- MSME सेक्टर मोदी सरकार की प्राथमिकता में सबसे ऊपर

India Economic Conclave 2025: पिछले एक दशक में, इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव, राष्ट्रीय और आर्थिक मुद्दों पर विचार-विमर्श करने के लिए एक प्रमुख मंच के रूप में उभरा है। इस बार की इस कॉन्क्लेव में तमाम सेक्टर के दिग्गज अपनी बात रख रहे हैं।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

India Economic Conclave 2025: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बुधवार को टाइम्स नेटवर्क के इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2025 के 11वें एडिशन को संबोधित करने हुए कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (MSME) सेक्टर मोदी सरकार की प्राथमिकता में सबसे ऊपर है। मोदी सरकार इस सेक्टर से जुड़े लोगों को बेहतर बिजनेस ग्रोथ के मौके उपलब्ध कराने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा ग्लोबल उतार-चढ़ाव और चुनौतियों के बीच भारतीय इकोनॉमी मजबूती से आगे बढ़ रही है। भारत की ग्रोथ स्टोरी पर वैश्विक हलचल का खास असर नहीं है। भारतीय जीडीपी तेज रफ्तार से आगे बढ़ रही है। साथ ही छोटे व्यवसायों को मजबूत करने पर सरकार के फोकस लगाातर है।

MSMEs पर सरकार का विशेष जोर

सीतारमण ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हमारी सरकार ने MSMEs पर बहुत ज्यादा ध्यान दिया है" और इस सेक्टर की रोज़गार पैदा करने, मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट में बढ़ती हिस्सेदारी की बात की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को आगे बढ़ाते हुए, खासकर माइक्रो, स्मॉल और मीडियम एंटरप्राइजेज के लिए किए जा रहे काम की जानकारी दी।

भारतीय अर्थव्यवस्था तेजी से आगे बढ़ रही

इस कार्यक्रम में बोलते हुए, सीतारमण ने कहा कि ग्लोबल अनिश्चितताओं के बावजूद भारत एक तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में लगातार आगे बढ़ रहा है। वित्त मंत्री ने IEC 2025 में कहा, "जियोइकोनॉमिक्स को समझते हुए, तेज और स्थिर विकास बनाए रखना और हर साल इसे जारी रखना, यह काम भारत के लोग कर रहे हैं। और हर साल उस ग्रोथ लेवल को बनाए रखना - यह कुछ ऐसा है जो भारत के लोग हासिल कर रहे हैं। मेरा मानना है कि हम सभी को, जिसमें राजनीतिक पार्टियां और आलोचक भी शामिल हैं, इसे मान रहे हैं।"

कॉन्क्लेव में इंडस्ट्री लीडर्स और ग्लोबल दिग्गज जुटेंगे

इंडिया इकोनॉमिक कॉन्क्लेव 2025 के दो दिवसीय कॉन्क्लेव में सरकार के पॉलिसी बनाने वाले, इंडस्ट्री लीडर्स और ग्लोबल एक्सपर्ट्स जुटेंगें और अपने विचार रखेंगे। वे बताएंगे कि कैसे भारत ग्लोबल जियोइकोनॉमिक ऑर्डर को कैसे नया आकार दे रहा है। बताते चलें कि IEC के दो-दिवसीय कार्यक्रम में 40 से ज्यादा सेशन होंगे, जिसमें केंद्रीय मंत्री, नीति निर्माता, न्यायपालिका के सदस्य, अर्थशास्त्री, टेक्नोलॉजी क्षेत्र के दिग्गज, रक्षा क्षेत्र के विशेषज्ञ, निवेशक और उद्योग जगत के अग्रणी लोग शामिल होंगे। इस कॉन्क्लेव में चर्चा होगी कि भारत तेजी से बदलते वैश्विक परिदृश्य में कैसे आगे बढ़ सकता है और दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में अपनी जगह बना सकता है।

पहली द्विपक्षीय यात्रा पर पहुंचे हैं PM

प्रधानमंत्री ने इथियोपिया यात्रा के नतीजों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कई समझौतों पर हस्ताक्षर किया जाना ‘विकास और जन-केंद्रित विकास’ पर आधारित द्विपक्षीय साझेदारी को मजबूत करने की दिशा में एक ‘महत्वपूर्ण’कदम है। प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को इथियोपिया की पहली द्विपक्षीय यात्रा पर पहुंचे थे। इस दौरान भारत और इथियोपिया ने अपने ऐतिहासिक संबंधों को ‘रणनीतिक साझेदारी’ के स्तर तक उन्नत किया। उन्होंने अपने इथियोपियाई समकक्ष अबी अहमद अली के साथ व्यापक मुद्दों पर बातचीत भी की, जिसके बाद दोनों नेताओं की मौजूदगी में तीन समझौता ज्ञापनों का आदान-प्रदान हुआ।

देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। बिज़नेस (Business News) अपडेट और आज का सोने का भाव (Gold Rate Today), आज की चांदी का रेट (Silver Rate Today) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

आलोक कुमार
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभ... और देखें

End of Article