बिजनेस

Retail Inflation Rate: चार महीने के हाई लेवल पर खुदरा महंगाई, खाने-पीने की वस्तुओं की बढ़ी कीमतों का असर

Retail Inflation Rate: ​खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतें, जो महंगाई दर की बास्केट का लगभग आधा हिस्सा हैं। इसमें नवंबर के महीने में बढ़ोरी हुई थी और यह दिसंबर के महीने में भी बरकरार रही। हालांकि, नवंबर महीने के आंकड़े की तुलना में दिसंबर में महंगाई दर में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Image

Retail Inflation Rate

Photo : iStock

Retail Inflation Rate: खाने-पीने की वस्तुओं की ऊंची कीमतों की वजह से दिसंबर 2023 में भारत की खुदरा महंगाई दर चार महीनों के उच्च स्तर 5.69 फीसदी पर पहुंच गई है। हालांकि, नवंबर महीने के आंकड़े की तुलना में दिसंबर में महंगाई दर में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नवंबर 2023 में खुदरा महंगाई दर 5.5 फीसदी पर थी। यह लगातार चौथा ऐसा महीना है, जिसमें खुदरा महंगाई दर रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के लक्ष्य सीमा के भीतर रही। सरकार ने शुक्रवार को रिटेल मंहगाई दर के आंकड़े जारी किए।

खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतें, जो महंगाई दर की बास्केट का लगभग आधा हिस्सा हैं। इसमें नवंबर के महीने में बढ़ोरी हुई थी और यह दिसंबर के महीने में भी बरकरार रही। इसका मुख्य कारण सब्जियों की कीमतें और घेरलू घरेलू खाद्य पदार्थ थे।

अगस्त 2023 में महंगाई दर

कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) आधारित मुद्रास्फीति नवंबर, 2023 में 5.55 फीसदी और दिसंबर, 2022 में 5.72 प्रतिशत रही थी। इससे पहले, बीते साल अगस्त में महंगाई दर 6.83 प्रतिशत के उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। राष्ट्रीय सांख्यिकीय कार्यालय (NSO) के आंकड़ों के अनुसार, खाद्य वस्तुओं की खुदरा मुद्रास्फीति दिसंबर महीने में बढ़कर 9.53 प्रतिशत हो गयी हो गईं। इससे पिछले महीने ये 8.7 प्रतिशत और एक साल पहले के इसी महीने में 4.9 प्रतिशत थी।

भारतीय रिजर्व बैंक मौद्रिक नीति समीक्षा पर विचार करते समय मुख्य रूप से खुदरा मुद्रास्फीति को ध्यान में रखता है। उसे मुद्रास्फीति दो प्रतिशत घट-बढ़ के साथ चार प्रतिशत पर रखने की जिम्मेदारी मिली हुई है।

देश का औद्योगिक उत्पादन नवंबर में 2.4 प्रतिशत बढ़ा

देश का औद्योगिक उत्पादन नवंबर महीने में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में नरमी आने से 2.4 फीसदी की दर से बढ़ा। जबकि एक साल पहले इसी समान महीने में यह 7.6 प्रतिशत बढ़ा था। शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) के संदर्भ में मापा जाने वाला कारखाना उत्पादन नवंबर 2023 में 2.4 प्रतिशत बढ़ गया।

खनन क्षेत्र का उत्पादन

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) की तरफ से जारी आंकड़े बताते हैं कि नवंबर, 2023 में विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन 1.2 प्रतिशत बढ़ा जबकि खनन क्षेत्र का उत्पादन 6.8 प्रतिशत बढ़ गया। इसके साथ ही चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीनों (अप्रैल-नवंबर) में देश का औद्योगिक उत्पादन 6.4 प्रतिशत की दर से बढ़ा है। एक साल पहले की समान अवधि में यह 5.6 प्रतिशत बढ़ा था।

TNN Business Desk
TNN बिजनेस डेस्क author

TNN बिजनेस डेस्क

और पढ़ें
End of Article