बिजनेस

IIP Growth: मार्च में औद्योगिक उत्पादन में 3 फीसदी की बढ़ोतरी, फरवरी में रही थी 2.7 फीसदी

Index of Industrial Production: भारत की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि फरवरी में मासिक आधार पर मामूली रूप से बढ़कर मार्च 2025 में तीन प्रतिशत हो गई, जो इससे पहले फरवरी में 2.7 प्रतिशत थी। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

Image

औद्योगिक उत्पादन में 3 फीसदी की बढ़ोतरी

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
औद्योगिक उत्पादन में बढ़ोतरी
3 फीसदी की हुई ग्रोथ
फरवरी में रही थी 2.7 फीसदी

Index of Industrial Production: भारत की औद्योगिक उत्पादन वृद्धि फरवरी में मासिक आधार पर मामूली रूप से बढ़कर मार्च 2025 में तीन प्रतिशत हो गई, जो इससे पहले फरवरी में 2.7 प्रतिशत थी। सोमवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई। हालांकि, मार्च में वार्षिक आधार पर वृद्धि घटी है, क्योंकि मार्च 2024 में यह आंकड़ा 5.5 प्रतिशत था। सालाना आधार पर विनिर्माण, खनन और बिजली क्षेत्रों का प्रदर्शन खराब रहा।

ये भी पढ़ें -

2024-25 में आईआईपी में चार प्रतिशत की वृद्धि

वित्त वर्ष 2024-25 में आईआईपी में चार प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि इससे पिछले वित्त वर्ष में यह आंकड़ा 5.9 प्रतिशत था। सरकार ने इस महीने की शुरुआत में कहा था कि फरवरी 2025 में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 2.9 प्रतिशत थी, हालांकि अब इस आंकड़े को संशोधित कर 2.7 प्रतिशत कर दिया गया।

विनिर्माण क्षेत्र की उत्पादन वृद्धि

आंकड़ों के मुताबिक औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) पर आधारित औद्योगिक उत्पादन मार्च 2024 में 5.5 प्रतिशत की दर से बढ़ा था। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के आंकड़ों के मुताबिक विनिर्माण क्षेत्र की उत्पादन वृद्धि मार्च 2025 में थोड़ी कम होकर तीन प्रतिशत रह गई, जो एक साल पहले इसी महीने में 5.9 प्रतिशत थी।

खनन उत्पादन में वृद्धि

खनन उत्पादन में वृद्धि सालाना आधार पर 1.3 प्रतिशत से घटकर 0.4 प्रतिशत रह गई। बिजली उत्पादन भी मार्च 2025 में 6.3 प्रतिशत पर आ गया, जो एक साल पहले इसी अवधि में 8.6 प्रतिशत था। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article