बिजनेस

Indegene Listing: इंडिजीन की शेयर बाजार में धमाकेदार शुरुआत, 46 फीसदी प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग

Indegene Listing: इंडिजीन के शेयर की स्टॉक एक्सचेंजों पर धमाकेदार लिस्टिंग हुई है। सोमवार 13 मई को कंपनी का शेयर बीएसई पर 207.7 रु या करीब 46 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ है।

Image

इंडीजीन की शानदार लिस्टिंग

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • इंडिजीन की धमाकेदार शुरुआत
  • 46 फीसदी प्रीमियम पर हुई लिस्टिंग
  • निवेशक कर रहे मुनाफावसूली

Indegene Listing: इंडिजीन के शेयर की स्टॉक एक्सचेंजों पर धमाकेदार लिस्टिंग हुई है। सोमवार 13 मई को कंपनी का शेयर बीएसई पर 207.7 रु या करीब 46 फीसदी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुआ है। वहीं एनएसई पर कंपनी का शेयर 44.91 फीसदी प्रीमियम के साथ 655 रु पर लिस्ट हुआ। आईपीओ में इसका फाइनल प्राइस 452 रु तय हुआ। हालांकि शानदार लिस्टिंग के बाद स्टॉक मार्केट में भारी गिरावट के बीच इंडिजीन का शेयर भी गिर गया। ये अपने लिस्टिंग प्राइस से 16 फीसदी से अधिक नीचे फिसल गया है। करीब साढ़े 10 बजे बीएसई पर कंपनी का शेयर लिस्टिंग प्राइस (659.70 रु) से 106.70 रु या 16.17 फीसदी की गिरावट के साथ 553 रु पर है। हालांकि अभी भी ये आईपीओ प्राइस (452 रु) से 101 रु या 22.35 फीसदी ऊपर है।

ये भी पढ़ें -

कैसा रहा आईपीओ

तीन दिन खुले इंडिजीन के आईपीओ को 69.91 गुना सब्सक्राइब किया गया। कंपनी 1,841.76 करोड़ रुपये का पब्लिक इश्यू लाई थी। निवेशकों ने आईपीओ में रखे गए 2.88 करोड़ शेयरों के मुकाबले 201.81 करोड़ इक्विटी शेयरों के लिए आवेदन किया।

जिन इंस्टिट्यूशनल निवेशकों ने कंपनी में निवेश किया है, उनमें स्मॉलकैप वर्ल्ड फंड इंक, अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी, ईस्ट ब्रिज कैपिटल मास्टर फंड, कॉप्थॉल मॉरीशस इन्वेस्टमेंट, एसबीआई म्यूचुअल फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ, व्हाइटओक कैपिटल, डीएसपी म्यूचुअल फंड और कोटक म्यूचुअल फंड शामिल हैं।

क्या है कंपनी का बिजनेस

Indegene लाइफ साइंसेज इंडस्ट्री के लिए डिजिटल सर्विसेज प्रोवाइड करती है। कंपनी ड्रग डेवलपमेंट, क्लिनिकल ट्रायल्स, रेगुलेटरी सबमिशंस, फार्माकोविजिलेंस, कम्प्लेंट मैनेजमेंट और सेल्स और मार्केटिंग सपोर्ट करती है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर की लिस्टिंग की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article