बिजनेस

Hindustan Copper: हिंदुस्तान कॉपर में कमाई का मौका, जानें एक्सपर्ट ने कितने पर दी खरीदारी की सलाह, 390 रु है टार्गेट

Hindustan Copper Share Price Target: मार्केट एक्सपर्ट अंशुल जैन ने कहा अगर ये शेयर 375 का आंकड़ा पार करता है तो इसमें खरीदारी करना सही होगा। फिर 370 रु का स्टॉप लॉस रखते हुए 390 रु के लक्ष्य के लिए इसमें खरीदारी करें।

Image

हिंदुस्तान कॉपर शेयर प्राइस टार्गेट

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • हिंदुस्तान कॉपर में कमाई का मौका
  • 390 रु टार्गेट प्राइस
  • दे सकता है 6.5 फीसदी रिटर्न

Hindustan Copper Share Price Target: शेयर बाजार में भले ही जोखिम है, मगर यहां कम समय में अधिक प्रॉफिट मिलने की संभावना भी रहती है। जरूरत होती है कि आप एक अच्छा शेयर चुनें और सही समय पर उसमें पैसा लगाएं। यहां समय का मतलब है कि शेयर की वैल्यूएशन ठीक होनी चाहिए। ऐसा ही एक शेयर मार्केट एक्सपर्ट ने सुझाया है, जो इस समय खरीदने पर अच्छा रिटर्न दे सकता है। ये है हिंदुस्तान कॉपर। सोमवार को हिंदुस्तान कॉपर में गिरावट दिख रही है। हिंदुस्तान कॉपर का शेयर बीएसई पर 372.70 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 371.80 रु पर खुला है। वहीं करीब साढ़े 9 बजे 7.25 रु या 1.95 फीसदी की कमजोरी के साथ 365.45 रु पर है।

ये भी पढ़ें -

कितना है शेयर का टार्गेट

ईटी नाउ स्वदेश के साथ बातचीत में मार्केट एक्सपर्ट अंशुल जैन ने कहा अगर ये शेयर 375 का आंकड़ा पार करता है तो इसमें खरीदारी करना सही होगा। फिर 370 रु का स्टॉप लॉस रखते हुए 390 रु के लक्ष्य के लिए इसमें खरीदारी करें।

मौजूदा स्तर (365 रु) से ये शेयर 390 रु के टार्गेट के लिए 6.5 फीसदी रिटर्न दे सकता है।

6 महीनों में कर दिया मालामाल

हिंदुस्तान कॉपर के शेयर ने 6 महीनों में मालामाल कर दिया है। इसने 6 महीनों में 121.5 फीसदी रिटर्न दिया है। इससे निवेशकों का पैसा डबल से अधिक हो गया है।

डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी नाउ स्वदेश की रिपोर्ट के आधार पर है और शेयर पर राय ईटी नाउ स्वदेश को एक्सपर्ट द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article