इनकम टैक्स

Cost Inflation Index: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अधिसूचित किया कॉस्ट इंफ्लेशन इंडेक्स, जानें कैसे होगी टैक्स की कैलकुलेशन

Cost Inflation Index: पिछले वित्त वर्ष के लिए सीआईआई का आंकड़ा 348 था और 2022-23 वित्त वर्ष के लिए यह 331 था। सीआईआई अर्थव्यवस्था में मुद्रास्फीति को दर्शाता है, जिसके कारण समय के साथ वस्तुओं और सेवाओं की कीमतें बढ़ती हैं।

Image

कॉस्ट इंफ्लेशन इंडेक्स

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने किया कॉस्ट इंफ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित
  • वित्त वर्ष 2023-24 के लिए सीआईआई रहेगा 348
  • 2024-25 के लिए रहेगा 363

Cost Inflation Index: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने अचल संपत्ति, सिक्योरिटीज और ज्वैलरी की बिक्री से होने वाले लॉन्ग टर्म कैपिटल की कैलकुलेशन के लिए अप्रैल 2024 से शुरू होने वाले चालू वित्त वर्ष के लिए लागत मुद्रास्फीति सूचकांक (Cost Inflation Index) या सीआईआई अधिसूचित किया है। सीआईआई का इस्तेमाल टैक्सपेयर्स इंफ्लेशन को एडजस्ट करने के बाद कैपिटल एसेट्स की बिक्री से होने वाले प्रॉफिट की कैलकुलेशन करने के लिए करते हैं। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) की अधिसूचना के अनुसार, आकलन वर्ष (असेसमेंट ईयर या ईवाई) 2025-26 (वित्तीय वर्ष 2024-25) के लिए सीआईआई 363 रहा।

ये भी पढ़ें -

पिछले वित्त वर्ष के लिए कितना था सीआईआई

पिछले वित्त वर्ष के लिए सीआईआई का आंकड़ा 348 था और 2022-23 वित्त वर्ष के लिए यह 331 था। सीआईआई अर्थव्यवस्था में मुद्रास्फीति को दर्शाता है, जिसके कारण समय के साथ वस्तुओं और सेवाओं की कीमतें बढ़ती हैं।

वित्त वर्ष 2023-24 के लिए, सीआईआई 348 पर सेट किया गया था। अगले वित्त वर्ष, 2024-25 के लिए सूचकांक को 363 पर अपडेट किया गया है, जो 15 अंकों की वृद्धि है। ये लगभग 4.3 प्रतिशत की वार्षिक मुद्रास्फीति दर के हिसाब से सेट किया गया है।

किस वैल्यू पर लगता है टैक्स

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार एकेएम ग्लोबल पार्टनर-टैक्स के संदीप सहगल ने कहा कि यह इंडेक्स मुद्रास्फीति के लिए कैपिटल गेन्स को एडजस्ट करने के लिए उपयोगी है, ताकि टैक्सपेयर्स पर एसेट्स की वास्तविक वृद्धि पर टैक्स लगाया जाए, न कि मुद्रास्फीति के कारण होने वाले लाभ पर।

सीआईआई को हर साल आयकर अधिनियम, 1961 के तहत अधिसूचित किया जाता है। इसका उपयोग आमतौर पर किसी भी कैपिटल गेन्स की बिक्री के समय कैपिटल गेन्स की कैलकुलेशन करते समय "खरीदारी की इंडेक्स्ड कॉस्ट" की कैलकुलेशन के लिए किया जाता है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article