इनकम टैक्स

Tax Saving Tips: राम मंदिर के लिए दान देकर बचा सकते हैं टैक्स, जानें क्या है प्रोसेस

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 21, 2024, 03:53 PM IST

Tax Saving Tips by Ram Mandir: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट के अनुसार केंद्र सरकार ने नोटिफाई किया है कि मंदिर के रिपेयर या रिनोवोशन के लिए ट्रस्ट में दिए गए दान के 50 फीसदी पर सेक्शन 80जी (2) (बी) के तहत टैक्स छूट ले सकते हैं। हालांकि, अगर आप कैश में डोनेशन करते हैं तो 2000 रुपये से अधिक के दान पर टैक्स छूट का फायदा नहीं मिलेगा।

Image

राम मंदिर के लिए दान देने पर कितनी मिलेगी छूट।

Photo : Twitter

Tax Saving Tips by Ram Mandir: राम मंदिर (Ram Mandir) के प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 को होगी। देश भर में इन दिनों राम मंदिर की चर्चा के साथ इनकम टैक्स की भी बातें हो रही है। क्या आप जानते हैं कि राम मंदिर की मदद से आप टैक्स (Income Tax) बचा सकते हैं? हालांकि, इसके लिए आपको कुछ पैसे डोनेट करने होंगे। आइए पहले समझते हैं कैसे राम मंदिर के लिए पैसे डोनेट (Donation) किए जा सकते हैं और आपको कैसे टैक्स में छूट मिलेगी।

कितनी मिलेगी छूट

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की वेबसाइट के अनुसार केंद्र सरकार ने नोटिफाई किया है कि मंदिर के रिपेयर या रिनोवोशन के लिए ट्रस्ट में दिए गए दान के 50 फीसदी पर सेक्शन 80जी (2) (बी) के तहत टैक्स छूट ले सकते हैं। हालांकि, अगर आप कैश में डोनेशन करते हैं तो 2000 रुपये से अधिक के दान पर टैक्स छूट का फायदा नहीं मिलेगा।

भारत सरकार ने राम मंदिर के निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट (Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust) बनाया है। आप इस ट्रस्ट की वेबसाइट पर जाकर राम मंदिर के लिए पैसे दान कर सकते हैं। आप वहां पर कई तरीकों से दान कर सकते हैं। आप पेमेंट गेटवे का इस्तेमाल कर सकते हैं या यूपीआई कर सकते हैं। एनईएफटी, आईएमपीएस, डिमांड ड्राफ्ट और चेक के जरिए भी आप पेमेंट कर सकते हैं।

राम मंदिर ट्रस्ट को डोनेशन कैसे करें ?

  • इसके लिए सबसे पहले आपको https://online.srjbtkshetra.org/#/login पर जाना होगा।
  • वहां पर Donate के तहत Donation टैब पर क्लिक करना होगा और फिर अपने मोबाइल नंबर दर्ज करके ओटीपी डालकर लॉगिन करना होगा।
  • लॉगिन करने के बाद एक पेज खुलेगा, जहां आपको पैन, डोनेशन का मकसद, रकम, पता, पिन कोड जैसी जानकारियां डालनी होंगी।
  • सभी डिटेल्स भरने के बाद आपको Donate पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद आप पेमेंट गेटवे पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे।
  • पेमेंट हो जाने के बाद आपको डोनेशन की रसीद मिल जाएगी।

डोनेशन की रसीद कैसे डाउनलोड करें ?

  • सबसे पहले ट्रस्ट की वेबसाइट पर लॉगिन करना होगा।
  • फिर https://online.srjbtkshetra.org/donation-receipt/ लिंक पर जाना होगा।
  • वहां आपको Download Receipt टैब पर क्लिक करना होगा।
  • आपको एक मोबाइल ओटीपी के जरिए ऑथेंटिकेशन भी देना होगा।
  • ऑथेंटिकेशन के बाद एक नया वेबपेज खुलेगा, जहां आपको Donate टैब के तहत Donation Receipt बटन पर क्लिक करना होगा।
  • वहां अपना पैन, मोबाइल नंबर, ईमेल, पता, डोनेशन की रकम, बैंक अकाउंट, यूपीआई रेफरेंस नंबर, डोनेशन का तरीका जैसी कई जानकारियां डालकर Submit पर क्लिक करना होगा।
  • आप https://online.srjbtkshetra.org/donation-receipt/ इस लिंक पर आप अपनी रिसीप्ट का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

अगर आप पेमेंट गेटवे से भुगतान करते हैं तो आपको डोनेशन रिसीप्ट तुरंत मिल जाएगी, लेकिन बाकी तरीकों से भुगतान करने पर वेरिफिकेशन पूरा होने के बाद रिसीप्ट मिलेगी। ऐसे में आपको रिसीप्ट हासिल करने के लिए करीब 15 दिन तक इंतजार करना पड़ सकता है।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article