इनकम टैक्स

ITR Filing: बढ़ सकती है ITR फाइल करने की डेडलाइन ! आयकर पोर्टल पर आ रही तकनीकी समस्याओं के बीच उठी मांग

ITR Filing Deadline: आयकर पोर्टल पर समस्याएँ लगभग एक महीने से चल रही हैं, जिससे करदाताओं और प्रोफेशनल्स की रिटर्न दाखिल करने की क्षमता भी प्रभावित हो रही है। इसीलिए आईटीआर डेडलाइन को आगे बढ़ाने की मांग उठ रही है।

Image

ITR फाइल करने की डेडलाइन बढ़ेगी?

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • बढ़ सकती है ITR फाइल करने की डेडलाइन
  • आयकर पोर्टल पर आ रहीं तकनीकी समस्याएं
  • एक महीन से आ रही समस्याएं

ITR Filing Deadline: आयकर बार एसोसिएशन (आईटीबीए) ने औपचारिक रूप से वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से आकलन वर्ष 2024-25 (वित्त वर्ष 2023-24) के लिए आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल करने की डेडलाइन 31 जुलाई 2024 से बढ़ाकर 31 अगस्त, 2024 करने का अनुरोध किया है। यह अपील आयकर पोर्टल पर आ रही तकनीकी समस्याओं के बीच की गई है। एक्स (जिसे पहले ट्विटर कहा जाता था) पर एक पोस्ट में, आईटीबीए ने टैक्स पोर्टल पर लगातार आ रही समस्याओं का हवाला दिया, जिसमें स्लो गति, अपलोड की समस्या, नॉन-रेस्पॉन्सिव पेज और आधार-आधारित ओटीपी वेरिफिकेशन का फेल होना शामिल है।

ये भी पढ़ें -

कितने समय से आ रही दिक्कतें

ये समस्याएँ लगभग एक महीने से चल रही हैं, जिससे करदाताओं और प्रोफेशनल्स की रिटर्न दाखिल करने की क्षमता भी प्रभावित हो रही है। शिकायत निवारण मैकेनिज्म के जरिए इन तमाम मुद्दों को संबोधित करने और आधिकारिक हैंडल @IncomeTaxIndia से मिल रहे रेस्पॉन्स के बावजूद समस्याएं बरकरार हैं।

क्या है ITBA की डिमांड

ITBA ने अंतिम समय पर दिक्कतों से बचने के लिए इन समस्याओं को सुधारने की तत्काल आवश्यकता पर जोर दिया। आयकर विभाग की वेबसाइट से पता चलता है कि 19 जुलाई तक 3.58 करोड़ आईटीआर दाखिल किए गए हैं, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 11% की वृद्धि है।

हालाँकि, कई टैक्सपेयर्स को आईटीआर दाखिल करने की प्रोसेस में लगातार गड़बड़ियों के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। बिजनेस इनकम वाले टैक्सपेयर्स के सामने शेड्यूल ओएस में डिविडेंड इनकम के सटीक रिफ्लेक्शन की दिक्कत आ रही है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article