बिजनेस

इस अरबपति के चंगुल में फंस गए इमरान ! कहलाता है एशिया का रियल एस्टेट टायकून

इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के बीच मलिक रियाज का नाम चर्चा में आ रहा है, जो एशिया के प्रमुख रियल एस्टेट कारोबारियों में से एक और 12310 करोड़ रु की दौलत के मालिक हैं।

Image

मलिक रियाज इमरान खान का क्या कनेक्शन है

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • इमरान की गिरफ्तारी में मलिक रियाज के नाम की चर्चा
  • एशिया के रियल एस्टेट टायकून हैं मलिक रियाज
  • 12310 करोड़ के मालिक हैं रियाज

Malik Riaz Net Worth : पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) को अल-कादिर ट्रस्ट (Al-Qadir Trust) घोटाला मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के बीच पाकिस्तान के रियल एस्टेट कारोबारी मलिक रियाज (Malik Riaz) का नाम चर्चा में आ गया है। दरअसल मलिक रियाज (Malik Riaz) ने ही इमरान खान (Imran Khan) और उनकी पत्नी बुशरा बीबी (Bushra Bibi) पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे।

क्या है इमरान पर आरोप

ट्रिब्यून की रिपोर्ट के अनुसार रियाज ने कहा था कि इमरान ने पीएम रहते हुए उनकी करोड़ों की जमीन हड़प ली थी। रियाज पाकिस्तान के सबसे अमीर लोगों में शुमार हैं। आगे जानिए उनके कारोबार और दौलत के बारे में।

एशिया की प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी के मालिक

सियालकोट (पंजाब, पाकिस्तान) में जन्में 69 वर्षीय रियाज रियल एस्टेट कंपनी बहरिया टाउन (Bahria Town) के फाउंडर और चेयरमैन हैं। बहरिया टाउन (Bahria Town) की वेबसाइट के अनुसार ये एशिया की प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर कंपनी है। इसका बिजनेस पूरे पाकिस्तान भर में फैला है। कराची, लाहौर, इस्लामाबाद, रावलपिंडी और नवाबशाह जैसे शहरों में कंपनी के प्रोजेक्ट्स हैं।

कितनी है दौलत

रिपोर्ट्स के अनुसार रियाज के पास 1.5 अरब डॉलर की दौलत है, जो भारतीय करेंसी में 12310 करोड़ रु और पाकिस्तानी करेंसी में वहां के 42,820 करोड़ रु बनते हैं। रियाज की बहरिया टाउन घरों के अलावा एजुकेशन, हॉस्पिटेलिटी, हेल्थकेयर और रिटेल इंफ्रास्ट्रक्चर भी बनाती है।

ऐसे की मलिक ने शुरुआत

रियाज ने रावलपिंडी में एक कंस्ट्रक्शन में एक क्लर्क के रूप में अपना करियर शुरू किया। 1980 के दशक में, रियाज एक कॉन्ट्रैक्टर बन गए। 1995 में रियाज की कंस्ट्रक्शन कंपनी हुसैन ग्लोबल ने पाकिस्तान नौसेना के चेरिटेबल ट्रस्ट के साथ समझौता किया, जिसे बहरिया फाउंडेशन के नाम से जाना जाता है।

सियासी गलियारों में पकड़

मलिक रियाज की पाकिस्तान के सियासी गलियारों में अच्छी पकड़ है। खास बात यह है कि इमरान पर आरोप लगाने वाले रियाज पर भी ये आरोप है, उन्हें इमरान सरकार में दो बड़े बिजनेस फायदे मिले। इनमें पहला 460 अरब रु के जुर्माने को चुकाने को लेकर और दूसरा ब्रिटेन में 39 अरब रु की मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की ब... और देखें

End of Article