अगर आप भी निवेश के लिए बेहतर विकल्प तलाश रहे हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। ऐसा इसलिए क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने इस साल रेपो रेट में 1% की कटौती की है। इसका असर ये हुआ कि एक तरफ लोन सस्ते हो गए, लेकिन दूसरी ओर एफडी (Fixed Deposit) की ब्याज दरें भी कम हो गईं। फिर भी, पब्लिक सेक्टर केनरा बैंक (Canara Bank) अपने ग्राहकों को एफडी पर आकर्षक ब्याज दे रहा है। आइए जानते हैं अगर आप Canara बैंक में आज एक लाख रुपए लगाते हैं तो आपको 14325 रुपए का फिक्स ब्याज कितने दिन में मिलेगा?
444 दिनों की FD पर सबसे ज्यादा ब्याज
केनरा बैंक में ग्राहक 7 दिन से लेकर 10 साल तक की अवधि के लिए एफडी करा सकते हैं। फिलहाल बैंक 3.25% से 7.20% तक की ब्याज दरें दे रहा है। इनमें सबसे आकर्षक स्कीम है 444 दिनों की स्पेशल एफडी, जिसमें सामान्य ग्राहकों को 6.50% ब्याज, सीनियर सिटीजन को 7.00% ब्याज और सुपर सीनियर सिटीजन को 7.10% ब्याज का फायदा मिलता है।
2 साल की FD पर कितना मिलेगा फायदा?
अगर आप सामान्य ग्राहक हैं और 1 लाख रुपये की एफडी 2 साल के लिए करते हैं, तो मैच्यॉरिटी पर आपको कुल ₹1,13,205 मिलेंगे। यानी आपको फिक्स ₹13,205 ब्याज मिलेगा। वहीं, अगर आप सीनियर सिटीजन हैं तो यही राशि ₹1,14,325 हो जाएगी। यानी आपको फिक्स ₹14,325 ब्याज मिलेगा।
क्यों फायदेमंद है FD?
एफडी की खासियत यही है कि इसमें तय अवधि के बाद आपको गारंटीड ब्याज मिलता है। इसमें बाजार के उतार-चढ़ाव का असर नहीं पड़ता। यानी सुरक्षित निवेश चाहने वालों के लिए यह बेहतर विकल्प है।
