बिजनेस

ICICI Prudential AMC IPO: निवेश से पहले जानें क्या चल रहा आज GMP और कहां होगी लिस्टिंग?

आज ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर ₹297 प्रीमियम पर मिल रहे हैं। शेयर मार्केट जानकारों ने बताया कि निवेशकों की तरफ से अपेक्षाकृत नरम प्रतिक्रिया के बावजूद, ICICI प्रूडेंशियल AMC IPO के GMP में बढ़ोतरी सराहनीय है। ICICI प्रूडेंशियल AMC IPO GMP में बढ़ोतरी का कारण सेकेंडरी मार्केट में अच्छा माहौल और कंपनी की आकर्षक फेस वैल्यू हो सकती है।

Image

आईपीओ

ICICI Prudential AMC IPO: इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (आईपीओ) में पैसा लगाने वाले निवेशकों के लिए साल का आखिरी महीना लगाताार मौके लेकर आ रहा है। आज और कल (15 और 16 दिसंबर) को एसेट मैनेजमेंट कंपनी (AMC), ICICI प्रूडेंशियल के आईपीओ में पैसा लगाने का मौका है। आपको बता दें किय यह IPO 12 दिसंबर, 2025 को खुला और 16 दिसंबर को बंद होगा। ICICI प्रूडेंशियल AMC IPO का प्राइस बैंड ₹2061 से ₹2165 प्रति शेयर तय किया है।

कंपनी का लक्ष्य इस पब्लिक इश्यू से ₹10,602.65 करोड़ जुटाना है, जो पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है। इसका मतलब है कि ICICI प्रूडेंशियल AMC IPO से मिलने वाला नेट पैसा कंपनी की बैलेंस शीट में नहीं दिखेगा, बल्कि उन प्रमोटर्स की जेब में जाएगा जो इस पब्लिक ऑफर के जरिए अपनी शेयरहोल्डिंग बेच रहे हैं।

क्या चल रहा है आज GMP?

ICICI प्रूडेंशियल AMC का IPO खुलने के बाद, ग्रे मार्केट में तेजी बनी हुई है। इन्वेस्टग्रेन के मुताबिक, IPO का लेटेस्ट GMP ₹297 दर्ज किया गया है, जिसे 15 दिसंबर 2025 सुबह 10:35 बजे अपडेट किया गया। IPO का प्राइस बैंड ₹2,165 है। मौजूदा GMP को जोड़कर देखें तो अनुमानित लिस्टिंग प्राइस करीब ₹2,462 बनता है। यानी प्रति शेयर लगभग 13.72% का संभावित लिस्टिंग गेन देखने को मिल सकता है। पिछले 11 ट्रेडिंग सेशंस के ग्रे मार्केट ट्रेंड के आधार पर आज IPO का GMP तेजी की ओर इशारा कर रहा है, जिससे मजबूत लिस्टिंग की उम्मीद जताई जा रही है।

ICICI प्रूडेंशियल AMC IPO की डिटेल्स

AMC ने बुक बिल्ड इश्यू के लिए प्रति शेयर ₹2061 से ₹2165 का प्राइस बैंड तय किया है। एसेट मैनेजमेंट कंपनी का लक्ष्य इस पब्लिक इश्यू से ₹10,602.65 करोड़ जुटाना है, जो पूरी तरह से OFS है। बिडर लॉट में अप्लाई कर सकेंगे, और पब्लिक इश्यू के एक लॉट में कंपनी के छह शेयर होंगे। ICICI प्रूडेंशियल AMC IPO अलॉटमेंट की सबसे संभावित तारीख 17 दिसंबर 2025 है। इस IPO लिस्टिंग 19 दिसंबर 2025 को होने की उम्मीद है।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article