बिजनेस

ICICI Bank ने बदली FD ब्याज दरें, जानें अब कितना होगा फायदा

आईसीआईसीआई बैंक की तरफ से एफडी ब्याज दरों में किए गए बदलाव के बाद, बैंक अब 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि पर 4.75 फीसदी से 6.75 फीसदी तक की ब्याज दरों की पेशकश कर रहा है।

Image

आईसीआईसीआई बैंक की नई एफडी दरें

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • ICICI Bank ने किया FD रेट्स में बदलाव
  • नई दरें 20 मई से हो गई हैं लागू
  • एफडी पर अब अधिकतम 7.25 फीसदी का रिटर्न मिलेगा

ICICI Bank FD Rates : अकसर बैंक अपनी ब्याज दरों (Interest Rate) में बदलाव करते रहते हैं। चाहे सरकारी बैंक हों या प्राइवेट, सभी अपनी ब्याज दरों (Interest Rate) में कटौती या बढ़ोतरी करते रहते हैं। इसी बीच देश के प्रमुख प्राइवेट बैंक आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) ने अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट (Fixed Deposit) या एफडी (FD) रेट्स में बदलाव किया। आईसीआईसीआई बैंक ने 2 करोड़ रु से अधिक से लेकर 5 करोड़ रु से कम की बल्क एफडी (Bulk FD) पर अपनी ब्याज दरों को बदला है। आगे जानिए कितना मिलेगा ग्राहकों को फायदा।

चेक करें कितनी हैं ब्याज दरें

आईसीआईसीआई बैंक की तरफ से एफडी ब्याज दरों में किए गए बदलाव के बाद, बैंक अब 7 दिनों से लेकर 10 साल तक की अवधि पर 4.75 फीसदी से 6.75 फीसदी तक की ब्याज दरों की पेशकश कर रहा है। एक साल से पंद्रह महीने में मैच्योर होने वाली एफडी पर अब अधिकतम 7.25 फीसदी का रिटर्न मिलेगा। बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, नई बल्क एफडी दरें कल, 20 मई, 2023 से लागू हो गई हैं।

चेक करें दरों की लिस्ट

  • 7 दिन से 29 दिन : 4.75 फीसदी
  • 30 दिन से 45 दिन : 5.50 फीसदी
  • 46 दिन से 60 दिन : 5.75 फीसदी
  • 61 दिन से 90 दिन : 6 फीसदी
  • 91 दिन से 184 दिन : 6.50 फीसदी
  • 185 दिन से 270 दिन : 6.65 फीसदी
  • 271 दिन से 1 साल से कम तक पर : 6.75 फीसदी
  • 1 साल से 15 महीने तक पर : 7.25 फीसदी
  • 15 महीने से 2 साल पर : 7 फीसदी
  • 2 साल 1 दिन से 10 साल पर : 6.75 फीसदी

बैंक की ब्याज दरों की विस्तार से जानकारी आपको इस लिंक पर मिल सकती है।

आईसीआईसीआई बैंक के तिमाही नतीजे

2022-23 की चौथी तिमाही में बैंक की इनकम 53,922.75 करोड़ रु रही, जो 2021-22 की समान तिमाही में 42,834.06 करोड़ रु थी। यानी साल दर साल आधार पर ये 25.88 फीसदी अधिक रही। आईसीआईसीआई बैंक ने मार्च 2023 को समाप्त तिमाही में 9122 करोड़ रु का मुनाफा कमाया, जो पिछले साल की समान तिमाही में रहे 7018.71 करोड़ रु से 30 फीसदी अधिक है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article