बिजनेस

Hybrid Fund: हाइब्रिड म्यूचुअल फंड ने की रिकवरी, FY24 में आया 1.45 लाख करोड़ रु का निवेश

Hybrid Fund: हाइब्रिड फंड वे म्यूचुअल फंड स्कीमे होती हैं जो आमतौर पर इक्विटी और डेब्ट सिक्योरिटीज में मिलाकर और कभी-कभी सोने जैसी अन्य संपत्तियों में निवेश करती हैं। इक्विटी को शामिल किए जाने से इनमें भी जोखिम होता है।

Image

हाइब्रिड म्यूचुअल फंड ने की रिकवरी

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • हाइब्रिड म्यूचुअल फंड ने की वापसी
  • FY24 में आया भारी निवेश
  • निवेशकों ने लगाए 1.45 लाख करोड़ रु

Hybrid Fund: हाइब्रिड म्यूचुअल फंड स्कीमों ने 2023-24 में वापसी की। इसमें बीते वित्त वर्ष में 1.45 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया है। इससे पहले वित्त वर्ष 2022-23 में इन स्कीमों में से निवेशकों ने पैसा निकाला था। इन स्कीमों में निवेश में बढ़त निवेशकों की संख्या बढ़ने के कारण हुई। मार्च 2024 में इस सेगमेंट में निवेशकों की संख्या 1.35 करोड़ तक पहुंच गई, जो इससे एक साल पहले 1.21 करोड़ थी। इससे हाइब्रिड फंड्स के प्रति निवेशकों के रुझान का पता चलता है।

ये भी पढ़ें -

क्या होते हैं हाइब्रिड फंड

हाइब्रिड फंड वे म्यूचुअल फंड स्कीमे होती हैं जो आमतौर पर इक्विटी और डेब्ट सिक्योरिटीज में मिलाकर और कभी-कभी सोने जैसी अन्य संपत्तियों में निवेश करती हैं। इक्विटी को शामिल किए जाने से इनमें भी जोखिम होता है।

कैसी रही 2023-24 की शुरुआत

अप्रैल में वित्त वर्ष 2023-24 की शुरुआत से ही डेब्ट वाले फंड्स के लिए टैक्सेशन में बदलाव के बाद से हाइब्रिड कैटेगरी रेगुलर निवेश को आकर्षित कर रही है। इससे पहले, मार्च में इस सेगमेंट में 12,372 करोड़ रुपये की शुद्ध निकासी देखी गई थी।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़ों के मुताबिक हाइब्रिड कैटेगरी में बीते वित्त वर्ष में 1.45 लाख करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश देखा गया, जबकि वित्त वर्ष 202-23 में 18,813 करोड़ रुपये की निकासी हुई थी।

डिस्क्लेमर : यहां म्यूचुअल फंड की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। म्यूचुअल फंड में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article