बिजनेस

यकीन नहीं होगा कि इतनी कम कीमत पर मिल रहा गूगल का पिक्सल 6 स्मार्टफोन, लूट लो ऑफर

गूगल पिक्सल 6ए को पर 34 फीसदी की भारी छूट मिल रही है। आप इतनी छूट के साथ इसे फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। वैसे तो गूगल पिक्सल 6ए की कीमत 43,999 रु है। पर 34 फीसदी छूट के साथ आप इसे 28999 रु में खरीद सकते हैं।

Image

गूगल पिक्सल 6ए पर डिस्काउंट

KEY HIGHLIGHTS
  • गूगल पिक्सल 6ए पर मिल रही भारी छूट
  • फ्लिपकार्ट पर मिल रहा 34 फीसदी डिस्काउंट
  • गूगल पिक्सल 7ए लॉन्च होने के बाद गूगल पिक्सल 6ए पर ऑफर्स की भरमार

Discount On Google Pixel 6a : अगर आप कोई नया दमदार बैटरी और शानदार फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए एक बहुत अच्छा मौका है। दरअसल इस समय गूगल पिक्सल 6ए (Google Pixel 6a) पर भारी छूट मिल रही है। गूगल पिक्सल 7ए (Google Pixel 7a) के लॉन्च होने के बाद इस स्मार्टफोन पर कई अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं। फ्लिपकार्ट (Flipkart) से आप इस स्मार्टफोन को काफी कम कीमत में खरीद सकते हैं।

फ्लैट 34 फीसदी की छूट

गूगल पिक्सल 6ए को फ्लिपकार्ट से इस समय 34 फीसदी की भारी छूट के साथ खरीदा जा सकता है। गूगल पिक्सल 6ए की कीमत 43,999 रु है, मगर 34 फीसदी छूट के साथ आप इसे 28999 रु में खरीद सकते हैं। Flipkart Axis Bank Card से खरीदारी पर आपको बैंक ऑफर के तहत 5 फीसदी का कैशबैक अलग से मिल सकता है।

एक दूसरे बैंक ऑफर के तहत HDFC Bank Credit Card से ईएमआई लेनदेन करने पर आप एडिश्नल 4000 रु की छूट ले सकते हैं। हालांकि इसके लिए 50,000 रु या उससे अधिक का ऑर्डर होना जरूरी है।

बहुत कम EMI पर मिल रहा फोन

अगर आप चाहें तो इस फोन को सिर्फ 4834 रु की मंथली No Cost EMI पर भी खरीद सकते हैं। गूगल पिक्सल 6ए पर और भी कई ऑफर्स मिल रहे हैं, जिनकी जानकारी आप इस लिंक पर (https://www.flipkart.com/google-pixel-6a-chalk-128-gb/p/itme5ae89135d44e) जाकर ले सकते हैं।

क्या हैं फोन के फीचर्स

गूगल पिक्सल 6ए में 2400 x1080 पिक्सल के रेजोल्यूशन के साथ 6.14 इंच की फुल HD + OLED 90Hz डिस्प्ले है। इसका फ्रंट ग्लास कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 है और अचानक से गिरने के दौरान लगने वाले झटके को झेल सकता है। 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वाला ये फोन एंड्रॉइड 12 ओएस पर चलता है। इसमें Google Tensor चिपसेट है, जो फोन की ओवरऑल प्रोसेसिंग का ध्यान रखता है।

कैमरा और बैटरी

  • फोन में डुअल रियल कैमरा सेट-अप है, जो 12-12 मेगापिक्सल के हैं
  • इसका फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सेल का है
  • फोन में 4410 एमएएच की बैटरी है, जो एक दिन चल सकती है
  • ये फोन जो कलर ऑप्शन में मिलेगा - चारकोल और चॉक

कनेक्टिविटी के फीचर्स शानदार

डिवाइस के कनेक्टिविटी फीचर्स में ब्लूटूथ वी5.2, वाई-फाई 6, एनएफसी, जीपीएस सपोर्ट, हाइब्रिड सिम स्लॉट, ओटीजी कम्पैटिबिलिटी और क्विक चार्जिंग शामिल हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article