बिजनेस

2 लाख रुपये हर महीने खाते में आएंगे, जान लें SIP निवेश का यह बेजोड़ फॉर्मूला

मामूली सा निवेश आपको करोड़पति बना सकता है। अगर आप सोच समझकर निवेश करते हैं तो कुछ साल में आप हर महीने बाजार से 2 लाख रुपए की इनकम कर सकते हैं। इसके लिए आज हम आपको SIP का ऐसा बेजोड़ फार्मूला बताने जा रहे हैं जो शायद ही किसी निवेशक को पता होगा। ये बेजोड़ फार्मूला है 10 पर्सेंट का।

Image

कहां से होगी हर महीने 2 लाख की कमाई?

अगर आप भी हर महीने 2 लाख रुपए की कमाई करना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। 2 लाख रुपए की कमाई करने के लिए आपको ज्यादा भारी काम करने या निवेश करने की भी जरुरत नहीं है। आप मामूली से निवेश के साथ ही कुछ सालों में हर महीने 2 लाख रुपए अपने अकाउंट में ट्रांसफर कर सकते हैं। इसके लिए आज हम आपको SIP का ऐसा बेजोड़ फार्मूला बताने जा रहे हैं जो शायद ही किसी निवेशक को पता होगा। ये बेजोड़ फार्मूला है 10 पर्सेंट का। आइए आपको डिटेल में बताते हैं इस फॉर्मूले के बारे में...

क्या है 10 पर्सेंट का फार्मूला?

SIP से कमाई करने और रिटर्न बढ़ाने के लिए कई फॉर्मूले हैं. लेकिन सबसे बेजोड़ फार्मूला है 10 पर्सेंट वाला। इस फॉर्मूले के तहत आपको अपनी सिप को हर साल 10 फीसदी बढ़ाना है। इसे STP स्टेप अप SIP भी कहते हैं यानी अपने निवेश हर साल 10 फीसदी बढ़ा कर निवेश करना, इससे आपको लॉन्ग टर्म अच्छा रिटर्न मिलता है।

कितना करना होगा निवेश?

2 लाख की इनकम के लिए आपको हर महीने 5000 की SIP करनी होगी। इस निवेश को हर साल 10 फीसदी बढ़ाना होगा और 24 साल तक ऐसे ही निवेश करना होगा। आपके इस निवेश पर आपको अगर सालाना 18 फीसदी का रिटर्न भी मिलता है तो 24 साल बाद आपके पास 2.1 करोड़ का कॉर्पस जमा हो जाएगा। अब इस कॉर्पस से आप हर महीने 2 लाख रुपए निकाल सकते हैं और बाकि के अमाउंट को आगे के 10 साल के लिए निवेशित रखेंगे इस बाकि के निवेश पर आपको कम्पाउंडिंग का फायदा मिलता रहेगा।

कैसे होगी 2 लाख रुपए हर महीने इनकम

ऊपर दिए गए कैलकुलेशन के मुताबिक अगर आप निवेश करते हैं तो आप हर महीने बाजार से 2 लाख की इनकम कर सकते हैं। यही नहीं अगर आप इस निवेश को 10 साल के लिए बढ़ाए रखते हैं तो आप अबतक बाजार से 4.8 करोड़ निकाल चुके हैं और अभी भी आपके पास 3.6 करोड़ का फंड जमा है. ऐसे देखें तो आपने इतने साल में 8.4 करोड़ की कमाई कर ली है.

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article