बिजनेस

500 रुपये का नोट असली है या नकली? RBI ने बताया कैसे करें पहचान

How to Identify a Real RS 500 Note: बाजार में नकली नोटों के बढ़ते चलन को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आम जनता को सतर्क रहने की सलाह दी है। अक्सर 500 रुपये का नोट लेते समय हम जल्दबाजी में उसके फीचर्स चेक करना भूल जाते हैं, जिससे आर्थिक नुकसान का खतरा बढ़ जाता है। असली नोट की पहचान के लिए आरबीआई की ओर से खास Security Features की जानकारी दी जाती है।

Image

असली 500 रुपए का नोट कैसे पहचानें (Photo: iStock)

How to Identify a Real RS 500 Note: 500 रुपये का नोट आम लेनदेन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाली करेंसी में से एक है। हालांकि, बाजार में नकली नोटों का चलन भी बढ़ा है। ऐसे में नकली नोटों के चलन को देखते हुए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने आम नागरिकों के लिए कुछ महत्वपूर्ण गाइडलाइंस जारी की हैं। 500 रुपये के असली नोट की पहचान इसके कुछ खास फीचर्स के साथ की जा सकती है।

ऐसे करें असली 500 रुपये के नोट की पहचान

Real RS 500 Note (1)

असली 500 रुपये का नोट कैसे पहचानें (Photo: RBI)

  • असली 500 रुपये के नोट का साइज 66mm X 150mm होता है।
  • नोट को रोशनी में देखने पर 500 अंक वाला वॉटरमार्क दिखाई देना जरूरी है।
  • इसी के साथ Mahatma Gandhi की तस्वीर वाला वॉटरमार्क भी नजर आता है।
  • नोट के बीच में महात्मा गांधी की स्पष्ट पोर्ट्रेट होती है।
  • नोट पर देवनागरी में 500 अंक लिखा होता है।
  • नोट पर माइक्रो लेटर्स में ‘भारत’ और ‘India’ लिखा होता है।
  • नोट में एक कलर-शिफ्टिंग सिक्योरिटी थ्रेड भी होना जरूरी है, जिस पर ‘भारत’, ‘RBI’ और ‘500’ लिखा होता है और झुकाने पर रंग हरे से नीला हो जाता है।
  • नोट पर गवर्नर के हस्ताक्षर, प्रॉमिस क्लॉज और Reserve Bank of India का प्रतीक होना जरूरी है।
  • ऊपर बाईं ओर और नीचे दाईं ओर नंबर पैनल दिया होता है।
  • नोट के नंबर पैनल में अंक छोटे से बड़े (ascending order) में होते हैं।
  • दाईं ओर नीचे 500 का अंक रंग बदलने वाली स्याही (green to blue) में लिखा होता है।
  • असली नोट पर दाईं ओर अशोक स्तंभ (Ashoka Pillar) का प्रतीक बना होता है।

दृष्टिबाधित लोगों के लिए खास फीचर्स

  • महात्मा गांधी की तस्वीर उभरी हुई (intaglio printing) होती है, जिसे छूकर महसूस किया जा सकता है।
  • Ashoka Pillar का उभरा हुआ चिन्ह भी होता है।
  • 500 रुपये का गोल पहचान चिन्ह उभरा हुआ होता है, जिसमें ‘500’ माइक्रोटेक्स्ट में लिखा होता है।
  • नोट के आगे के हिस्से पर दोनों किनारों पर एंगुलर ब्लीड लाइन्स (उभरी रेखाएं) होती हैं।

नोट के पिछेल हिस्से को भी देखें

Real RS 500 Note

असली 500 रुपये का नोट कैसे पहचानें (Photo: RBI)

  • नोट के पीछे छपाई का वर्ष (Year of Printing) बाईं ओर लिखा होता है।
  • पीछे की ओर स्वच्छ भारत अभियान का लोगो और स्लोगन, भाषा पैनल और Red Fort की तस्वीर होनी चाहिए।
Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article