बिजनेस

कंपनी सैलरी स्लिप नहीं देती तो कैसे मिलेगा पर्सनल या होम लोन?

अगर आप पर्सनल या होम लोन लेने का मन बना रहे हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। लेकिन अगर आपकी कंपनी आपको सैलरी स्लिप नहीं देती है तो इस एक डॉक्यूमेंट की वजह से आपका लोन रिजेक्ट हो सकता है क्या। आइए आपको बताते हैं बिना सैलरी स्लिप के लोन कैसे मिलेगा?

Image

Home Loan

आज के समय में ज्यादातर नौकरीपेशा लोगों की जिंदगी में लोन एक जरूरी हिस्सा बन चुका है। खासकर वो लोग जो अपने परिवार से दूर बड़े शहरों में नौकरी करते हैं, वे घर खरीदने के लिए आमतौर पर होम लोन का सहारा लेते हैं। लेकिन, होम लोन लेना इतना आसान नहीं होता। इसके लिए काफी बड़ा प्रोसेस होता है और कई तरह के जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी जमा करने होते हैं। आमतौर पर बैंक सैलरी स्लिप मांगते हैं, और कई बार इसके बिना लोन ऐप्लिकेशन रिजेक्ट भी कर दिया जाता है।

ऐसे में अगर आपको कंपनी सैलरी स्लिप नहीं देती है तो आपको कैसे लोन मिलेगा? आइए बताते हैं देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक की खास सुविधा जहां आपको बिना सैलरी स्लिप के होम और पर्सनल लोन मिलेगा। देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक SBI (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) बिना सैलरी स्लिप के भी होम लोन देने की सुविधा देता है बस आपकी इनकम प्रूफ होना जरूरी है।

सैलरी स्लिप नही तो कैसे मिलेगा लोन?

अगर आपकी कंपनी सैलरी स्लिप नहीं देती, तो भी चिंता करने की जरूरत नहीं है। एसबीआई की नीति के अनुसार, आप बिना सैलरी स्लिप के भी होम लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपनी आय साबित करने के लिए कुछ दस्तावेज दिखाने होंगे। जैसे कि पिछले 6 महीने का बैंक अकाउंट स्टेटमेंट, जिसमें आपकी सैलरी आती हो। कुछ मामलों में बैंक अधिकारी आपसे 12 महीने का स्टेटमेंट भी मांग सकते हैं। अगर आपका पहले से कोई लोन चल रहा है, तो आपको उसका पिछले 1 साल का लोन अकाउंट स्टेटमेंट भी देना होगा।

ये डॉक्यूमेंट भी करेंगे काम

इसके अलावा, अगर आपके पास सैलरी स्लिप नहीं है, तो आप पिछले 2 सालों के फॉर्म 16 या आईटीआर (Income Tax Return) की कॉपी भी दे सकते हैं। अगर आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है, तो आपके लोन पास होने की संभावना और भी बढ़ जाएगी। आप चाहें तो अपने नजदीकी SBI ब्रांच जाकर भी पूरी जानकारी ले सकते हैं। ध्यान रहे कि होम लोन लेने के लिए सिर्फ सैलरी स्लिप ही जरूरी नहीं है — बैंक आपकी इनकम, डॉक्यूमेंट्स, और कुछ नियम-शर्तों के आधार पर ही लोन को मंजूरी देता है।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article