बिजनेस

Share Price Target: बाजार की गिरावट में कैसे करें कमाई, कहां बनेगा बंपर पैसा? एक्सपर्ट से जानें

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 18, 2024, 11:54 AM IST

Sanjiv Bhasin TOP Picks: संजीव भसीन का मानना है कि Long Term में बाजार बंपर मुनाफा दे सकता है। संजीव भसीन का मानना है कि जनवरी में बाजार और डगमगा सकता है, यहाँ मुनाफा वही बनाएगा जो मार्केट में बना रहेगा, इसलिए इन्वेस्ट करते रहें।

Image

Long Term में बाजार बंपर मुनाफा दे सकता है।

Photo : Times Now Digital

Sanjiv Bhasin TOP Picks: यदि आप इस गिरावट भरे बाजार में पैसा लागाना चाहते हैं तो IIFL Securities के डायरेक्टर Sanjiv Bhasin ने उन स्टॉक्स के नाम भी बताए, जिन पर दांव लगाया जा सकता है। उन्होंने इनके Share Price Target और Stoploss की भी जानकारी दी है। बाजार में निवेश को लेकर सलाह दी है कि संजीव भसीन का मानना है कि Long Term में बाजार बंपर मुनाफा दे सकता है। संजीव भसीन का मानना है कि जनवरी में बाजार और डगमगा सकता है, यहाँ मुनाफा वही बनाएगा जो मार्केट में बना रहेगा, इसलिए इन्वेस्ट करते रहें। उन्होंने सुरक्षित निवेश की टिप देते हुए कहा कि अभी बाजार में उतार-चाढाव जारी रहने की उम्मीद है, ऐसे में निवेशकों को घबराना नहीं चाहिए। अगर बाजार हाई पर हो तो जहाँ भी हो सके, प्रॉफिट बुक करते चलें। अगर कभी तेज गिरावट है तो ये बाइंग के लिए एक तगड़ा मौका है।

कहाँ पैसा बनाने का मौका

कुछ दिन पहले संजीव भसीन ने कहा था कि खराब परफॉर्मेंस के बाद सूचकांक फिर से आगे बढ़ेंगे है। ET NOW SWADESH से बात करते हुए संजीव भसीन ने कहा कि निकट भविष्य में NBFC में और अधिक कंसॉलिडेशन देखने को मिलेगा। भसीन ने कहा कि लार्ज कैप, बैंक निफ्टी 50,000, निफ्टी, रिलायंस खराब प्रदर्शन के बाद अब आगे बढ़ने के लिए तैयार है। बुधवार, 17 जनवरी को संजीव भसीन ने Mphasis और ICICI Lombard पर दांव लगाने की सलाह दी थी।

NALCO Share Price Target 2024: नाल्को में कमाई का मौका!

भसीन ने कहा कि NALCO PSU माइनिंग स्टॉक है जो 90 रुपये से बढ़कर ऊपर आ गया है। लेकिन मुझे अभी भी लगता है कि इसके 175 रुपये तक जाने की संभावना है। आज यानी गुरुवार को नाल्को के शेयर 11:36 पर 2.37 फीसदी की गिरावट के साथ 130 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। बीएसई एनालिटिक्स के अनुसार, पिछले 6 महीनों में नाल्को के शेयरों में 55.60 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि पिछले 2 वर्षों में शेयर ने 206.28 प्रतिशत का रिटर्न दिया है।

डिस्क्लेमर : यहां शेयर बाजार में निवेश की सलाह नहीं दी गई है। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article