बिजनेस

कमाल की है पोस्ट ऑफिस ये की ये स्कीम, जानें 5 साल में कैसे तैयार होगा ₹21 लाख का फंड

अगर आप भी कम समय में लाखों का फंड जुटाना चाहते हैं तो ये खबर आपके काम की साबित हो सकती है। पोस्ट ऑफिस की स्कीम ऐसे फंड जुटाने में बेहद कामगार हैं, आज हम आपको ऐसी ही एक स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं जिसमे आपका पैसा 5 साल में 21 लाख का हो जाएगा, इसके लिए आपको कितना निवेश करना होगा और कैसे फायदा मिलेगा आइए जानते हैं।

Image

Post Office

आज के समय में जब शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव तेजी से बढ़ रहे हैं और कई निवेश विकल्पों में जोखिम ज्यादा है, ऐसे में ज्यादातर लोग सुरक्षित और स्थिर रिटर्न वाली योजनाओं की तलाश करते हैं। खासकर वे लोग जो बिना रिस्क के भविष्य के लिए मजबूत फंड बनाना चाहते हैं। इन्हीं विकल्पों में पोस्ट ऑफिस की रिकरिंग डिपॉजिट (RD) स्कीम फिर से बेहद लोकप्रिय हो रही है। यह एक ऐसी योजना है जिसमें हर महीने थोड़ी-सी राशि जमा करके आप आने वाले समय में एक बड़ा और सुरक्षित फंड तैयार कर सकते हैं।

पोस्ट ऑफिस RD की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह योजना पूरी तरह भारत सरकार द्वारा समर्थित है। यानी इसमें किया गया निवेश 100% सुरक्षित माना जाता है। इसके साथ ही इस स्कीम को शुरू करने के लिए आपको बड़ी रकम की आवश्यकता भी नहीं होती। किसी भी व्यक्ति के लिए यह आसान है कि वह केवल ₹100 प्रति माह से RD खाता खोलकर अपनी बचत शुरू कर दे। बाद में अपनी क्षमता के अनुसार मासिक जमा राशि बढ़ाई भी जा सकती है। यही वजह है कि यह स्कीम छोटे से लेकर बड़े निवेशकों तक, सभी के लिए एक अच्छा विकल्प बनती जा रही है।

पैसा तेजी से बढ़ाता है

पोस्ट ऑफिस RD पर फिलहाल 6.7% सालाना ब्याज मिल रहा है। यह ब्याज तिमाही कंपाउंडिंग के आधार पर बढ़ता रहता है, जिससे आपका पैसा सामान्य ब्याज की तुलना में काफी तेजी से बढ़ता है। कंपाउंडिंग का मतलब है कि ब्याज भी ब्याज कमाना शुरू कर देता है, और लंबी अवधि में यह आपके निवेश को बड़ा कर देता है।

उदाहरण के तौर परअगर कोई व्यक्ति हर महीने ₹30,000 की रकम पोस्ट ऑफिस RD में जमा करता है, तो 5 साल में उसका कुल निवेश ₹18,00,000 हो जाता है। इस जमा राशि पर पोस्ट ऑफिस की 6.7% सालाना ब्याज दर के आधार पर तिमाही कंपाउंडिंग से अच्छी-खासी कमाई होती है। इसी कंपाउंडिंग के कारण कुल ब्याज मिलाकर मैच्योरिटी पर लगभग ₹21,43,091 की राशि बन जाती है। यानी, केवल नियमित रूप से हर महीने की गई छोटी–छोटी जमा भी 5 साल में एक बड़ा और मजबूत फंड तैयार कर देती है, जो भविष्य की जरूरतों को आराम से पूरा करने में मदद कर सकती है।

जरूरत पड़े तो जमा राशि पर लोन भी मिलता है

पोस्ट ऑफिस RD स्कीम की एक खास सुविधा यह है कि निवेशक RD को तोड़े बिना उस पर लोन भी ले सकते हैं। कई बार ऐसा होता है कि निवेशक लंबी अवधि के लिए पैसा बचाना तो चाहते हैं, लेकिन किसी इमरजेंसी में पैसों की जरूरत पड़ जाती है। ऐसे समय में RD पर लोन लेना एक अच्छा विकल्प होता है, क्योंकि इससे आपका निवेश भी चलता रहता है और जरूरत का पैसा भी मिल जाता है।

टैक्स में भी मिलता है फायदा

पोस्ट ऑफिस RD सिर्फ सुरक्षित निवेश ही नहीं है, बल्कि इसमें टैक्स बचत का फायदा भी मिलता है। निवेशक को आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत निवेश पर टैक्स छूट मिलती है। इससे वे लोग भी इस योजना की ओर आकर्षित होते हैं जो सुरक्षित निवेश के साथ-साथ टैक्स बचत भी करना चाहते हैं।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article