बिजनेस

Amkay Products IPO: एमके प्रोडक्ट्स IPO 100 गुना सब्सक्राइब, 82% पहुंचा GMP, जानें कब तक है निवेश का मौका

Amkay Products IPO Review in Hindi: गुरुवार 2 मई को करीब साढ़े 12 बजे तक एमके प्रोडक्ट्स का आईपीओ 100 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो चुका है। अब तक इसे 100.84 गुना आवेदन मिल (Amkay Products IPO Application) चुके हैं। कंपनी आईपीओ में 15,22,000 शेयर बेचेगी, जबकि इसे 15,34,72,000 शेयरों के लिए आवेदन मिल गए हैं।

Image

एमके प्रोडक्ट्स का IPO 100 गुना सब्सक्राइब

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • एमके प्रोडक्ट्स के IPO को मिल रहा शानदार रेस्पॉन्स
  • 100 गुना से अधिक हुआ सब्सक्राइब
  • 45 रु पहुंच चुका है GMP

Amkay Products IPO GMP: एमके प्रोडक्ट्स का आईपीओ खुला हुआ है। एमके प्रोडक्ट्स का आईपीओ 30 अप्रैल को खुला था और 3 मई को बंद होगा। इसका GMP यानी ग्रे-मार्केट प्रीमियम निवेशकों को तगड़े रिटर्न का संकेत दे रहा है। इसी के चलते इस आईपीओ को काफी तगड़ा रेस्पॉन्स मिल रहा है। बता दें कि एमके प्रोडक्ट्स के एसएमई आईपीओ में शेयरों का प्राइस (amkay products ipo gmp price) 55 रु है, जबकि आईपीओ वॉच के अनुसार कंपनी के शेयर का जीएमपी 45 रु हो गया है। यानी निवेशकों को एक शेयर पर 45 रु का फायदा हो सकता है। इस तरह उन्हें मौजूदा जीएमपी के आधार पर लिस्टिंग पर ही करीब 82 फीसदी रिटर्न मिल सकता है। आगे जानिए इस आईपीओ की बाकी डिटेल (Amkay Products IPO Review in Hindi )।

Amkay Products IPO Issue Date: 30 April 2024

Amkay Products IPO Closing Date Date: 3 May 2024

ये भी पढ़ें -

कितना हो चुका है एमके प्रोडक्ट्स IPO सब्सक्राइब(Amkay products ipo subscription status)

गुरुवार 2 मई को करीब साढ़े 12 बजे तक(amkay products ipo gmp today time) एमके प्रोडक्ट्स का आईपीओ 100 गुना से अधिक सब्सक्राइब हो चुका है। अब तक इसे 100.84 गुना आवेदन मिल चुके हैं। कंपनी आईपीओ में 15,22,000 शेयर बेचेगी, जबकि इसे 15,34,72,000 शेयरों के लिए आवेदन मिल गए हैं।

कब होगी एमके प्रोडक्ट्स IPO लिस्टिंग और कितना है लॉट साइज

आईपीओ बंद होने के बाद एमके प्रोडक्ट्स का शेयर 8 मई को लिस्ट होगा। कंपनी आईपीओ के जरिए कुल 12.61 करोड़ रु जुटाएगी। इसके आईपीओ में शेयरों की लॉट साइज 2000 शेयरों की है। यानी कम से कम 2000 शेयर और फिर इतने ही शेयरों की लॉट के लिए अप्लाई किया जा सकता है।

क्या है एमके प्रोडक्ट्स कंपनी का बिजनेस

एमके प्रोडक्ट्स फेस मास्क, अल्कोहल स्वैब, लैंसेट सुई, नेब्युलाइजर, पल्स ऑक्सीमीटर और सर्जन कैप सहित मेडिकल डिवाइसेज, डिस्पोजेबल और हेल्थकेयर गुड्स की एक बड़ी रेंज की मैन्युफैक्चरिंग, असेंबल और डिस्ट्रिब्यूशन करती है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article