बिजनेस

20,000 रुपये की सैलरी से कैसे बनें करोड़पति? जानें इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी

अमीर बनना मुश्किल नहीं है। बस इसके लिए जरूरी है कि आप अनुशासित रूप से निवेश करें। आप लंबी अवधि में निवेश कर आसानी से करोड़पति बन सकते हैं।

Image

Crorepati (Istock)

How to become Crorepati: अमीर या करोड़पति बनने का सपना हर कोई देखता है लेकिन कुछ ही लोग इस सपने को पूरा कर पाते हैं। अधिकांश लोग सपने तो देखते हैं लेकिन पूरा करने के लिए कदम नहीं उठाते हैं। इसके पीछे वो महंगाई, कम कमाई, बच्चों की पढ़ाई का खर्च, रेंट, घर खर्च आदि के कारण बचत नहीं कर पाने की वजह बताते हैं। हालांकि, ऐसा नहीं है कि कम कमाई में पैसा नहीं बचाया जा सकता है। आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप कम कमाई में भी करोड़पति बन सकते हैं। हम आज 20 हजार रुपये की सैलरी में करोड़पति बनने के टिप्स बता रहे हैं।

इस तरह बन सकते हैं 1 करोड़ रुपये के मालिक

अगर आपकी मंथली सैलरी 20,000 रुपये है और आप करोड़पति बनना चाहते हैं तो आप 3,000-5,000 रुपये की छोटी SIP से शुरुआत कर सकते हैं। जैसे-जैसे आपकी इकनम बढ़ती जाए, आप अपने निवेश को बढ़ाने के लिए 'स्टेप-अप' एसआईपी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस तरह आप आसानी से करोड़पति बन सकते हैं।

कैलकुलेशन से समझें

  • टारगेट: 1 करोड़ रुपये जमा करना
  • मंथली SIP: 4,000 रुपये
  • स्टेप-अप एसआईपी: 10% सालाना
  • रिटर्न: 12% प्रति वर्ष
  • निवेश अवधि: 22 साल
  • कुल निवेश राशि: 34,27,332 रुपये
  • 22 साल बाद कुल अनुमानित रिटर्न: 1,01,11,156 रुपये

इस तरह आप 22 साल बाद करीब 1,01,11,156 रुपये जमा कर लेंगे।

कम कमाई में बचत के लिए 50:30:20 रूल फॉलो करें

अगर आपकी कमाई कम है और आप पैसे नहीं बचा पा रहे हैं तो 50:30:20 रूल को फॉलो करें। इस रूल के तहत आप अपनी मंथली इनकम में से 50% जरूरतों पर खर्च करें, जैसे घर का किराया या EMI, राशन, बिजली-पानी-गैस के बिल, बच्चों की फीस, ईंधन आदि। वहीं, 30% खर्च लाइफस्टाइल पर करें। इसके तहत आप रेस्टोरेंट में खाना, शॉपिंग, ट्रैवल आदि को शामिल कर सकते हैं। अब बचे 20% पैसे को हर महीने अनुशासित रूप से निवेश करें। आप SIP, PPF, FD आदि में बचत का पैसा निवेश कर सकते हैं। यकीन मानिये आप कम कमाई में भी आसानी से बड़ा पैसा जमा कर सकते हैं।

Alok Kumr
आलोक कुमार author

आलोक कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एसोसिएट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटल और प्रिंट मीडिया में 17 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव रखने वाले आलोक ने अपने पत्रकारिता करियर में कई प्रमुख कॉर्पोरेट इवेंट्स और चर्चित स्टोरीज कवर की हैं। वह बिजनेस, बैंकिंग, शेयर मार्केट और पर्सनल फाइनेंस पर गहरी समझ रखते हैं और जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और पाठक-केंद्रित तरीके से प्रस्तुत करने में माहिर हैं। अब तक आलोक ने लगभग 18,000 स्टोरीज लिखी हैं। उनकी लेखन शैली भरोसेमंद, विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक जानकारी देने वाली होती है।

और पढ़ें
End of Article