How To Calculate Gold Jewellery Price: सोने की कीमतें नई ऊंचाई पर पहुंच गई हैं। 24 कैरेट सोने की कीमत 71,000 रुपये प्रति 10 ग्राम से भी अधिक हो गयी है। मगर यदि आप सोने के गहने खरीदने जाएं तो गहनों के लिए आपको मार्केट रेट से अधिक कीमत चुकानी होगी। क्या आप जानते हैं कि गोल्ड ज्वेलरी में कई चार्जेज जोड़े जाते हैं, जिससे गहनों का दाम बढ़ जाता है। यहां हम आपको बताएंगे कि कौन-कौन से चार्जेज सोने की कीमतों में शामिल किए जाते हैं, जिससे मार्केट रेट के मुकाबले सोने के गहने काफी महंगे मिलते हैं।
ये भी पढ़ें -
ज्वैलर्स की कीमतें क्यों होती हैं अलग-अलग
गहनों पर जो चार्जेज लगते हैं, उनमें सोने की कीमत के अलावा मेकिंग चार्ज, ज्वेलरी में जड़े हीरे या किसी अन्य रत्न की कीमत शामिल होती है। अलग-अलग ज्वैलर के पास सोने कीमतें भी अलग-अलग होती हैं, जो उनके सोना खरीदने की लागत (रिफाइनिंग और ट्रांसपोर्टेशन आदि कॉस्ट) के हिसाब से कम-ज्यादा हो सकती है।

गोल्ड रेट कैलकुलेटर
कौन-कौन से लगते हैं चार्ज
आपकी ज्वैलरी का फाइनल रेट {सोने की कीमत X (ग्राम में वजन)} + मेकिंग चार्ज + 3% जीएसटी + हॉलमार्किंग शुल्क + रत्न सबको जोड़कर तय होता है। ज्वैलर्स मेकिंग चार्ज प्रति-ग्राम या प्रतिशत के हिसाब से लेते हैं। कुछ जौहरी इन दोनों के मिक्स से ये चार्ज लगाते हैं।

सोने के कैरेट की कैलकुलेशन का फॉर्मूला
कितना होता है मेकिंग चार्ज
बतौर मेकिंग चार्ज ज्वैलर सोने की कीमत का 1% चार्ज करते हैं। उदाहरण के लिए सोने की कीमत 68,000 रु है तो मेकिंग चार्ज 680 रु होगा। GST की बात करें तो सोने के गहनों की कुल कीमत (मेकिंग चार्ज सहित) पर जीएसटी लगाया जाता है।
उदाहरण से समझें 71000 की गोल्ड ज्वैलरी कितने में मिलेगी
मान लीजिए आप 11 ग्राम गोल्ड की चेन खरीदते हैं। 11 ग्राम सोना हुआ 71500 रु का। इस पर 5500 रु (550x11) का मेकिंग चार्ज लगेगा। कीमत हो गई 77000। इस पर 3% (77 हजार का 3% होगा 2310 रु) GST। कीमत हो गई 79310 रु। इस पर 45 रु हॉलमार्किंग चार्ज। टोटल कीमत हो गई 79345 रु।
अब 11 ग्राम की चेन के लिए सोना का रेट था 71500 रु, जो सारे चार्जेज जोड़कर हो गया 79355। यदि आप इसमें डायमंड या कोई और रत्न जड़वाएंगे तो उसका चार्ज अलग से लगेगा।

गोल्ड कैलकुलेटर ऐप
कैरेट से तय होगी सोने की कीमत
ध्यान रहे कि सोने की कीमत आपके द्वारा खरीदे गए कैरेट (KT) पर भी निर्भर करेगी। यह 24KT, 22KT, 18KT, 14KT या इससे भी कम KT का हो सकता है। इनमें से प्रत्येक की कीमत अलग-अलग है। सोना जितना शुद्ध होगा, कीमत उतनी ही अधिक होगी। इसलिए, 24KT सोना महंगा होगा और 14KT सस्ता होगा।
