बिजनेस

एक बैंक में कितने सेविंग अकाउंट खुलवा सकते हैं? कितनी है लिमिट

आजकल लगभग हर व्यक्ति के पास एक से ज्यादा बैंक अकाउंट होते हैं कहीं सैलरी आती है, तो कहीं सेविंग के लिए पैसा रखा जाता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि एक व्यक्ति आखिर कितने सेविंग अकाउंट रख सकता है? अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि कितने बैंक अकाउंट खोलना सही है और कब ये बोझ बन सकता है, तो आइए जानते हैं इससे जुड़ी पूरी जानकारी।

Image

Savings Account Limit

जब हम कोई सेविंग अकाउंट खुलवाते हैं, तो अक्सर ऐसा लगता है कि सिर्फ एक ही खाता काफी होगा। लेकिन कई लोग अलग-अलग जरूरतों के लिए एक से ज्यादा सेविंग अकाउंट भी खुलवाते हैं जैसे एक आम खर्चों के लिए, दूसरा बचत या भविष्य के लिए। लेकिन क्या एक इंसान इतने सेविंग अकाउंट रख सकता है? आइए जानते हैं?

कितनी है लिमिट?

दरअसल, बैंकिंग नियमन के हिसाब से किसी व्यक्ति के पास एक बैंक में सेविंग अकाउंट खोलने की संख्या पर कोई सख्त सीमा नहीं है। यानी आप चाहें तो एक ही बैंक में दो, तीन या उससे अधिक सेविंग अकाउंट खुलवा सकते हैं। हालांकि, विशेषज्ञों की सलाह है कि तीन से अधिक अकाउंट रखने पर संभालने में परेशानी हो सकती है।

क्या हैं फायदे-नुकसान?

अधिक अकाउंट होने के कुछ फायदे हैं आप अपनी मासिक आमदनी, बचत और खर्च के लिए अलग-अलग खाते रख सकते हैं। लेकिन इसके साथ कुछ खर्च-संबंधी और मैनेजमेंट वाले नुकसान भी होते हैं। क्योंकि अन्य अकाउंट्स में अक्सर न्यूनतम बैलेंस रखना होता है, नहीं रखने पर बैंक पेनल्टी चार्ज लगा सकता है। साथ ही, कई खाते होने से देखभाल और निगरानी जरूरत से ज्यादा हो जाती है।

इसलिए, अगर आप एक बैंक में अनेक अकाउंट खोलने की सोच रहे हैं, तो ध्यान दें कि क्या आप उन सभी खातों में न्यूनतम बैलेंस बनाए रख सकते हैं, क्या आपके खाते नियमित सक्रिय रहेंगे, और क्या आपको वास्तव में अलग-अलग खातों की ज़रूरत है। इन सवालों का जवाब “हां” होगा तो अधिक अकाउंट खोलना फायदेमंद हो सकता है। वरना एक ही खातामे तो बेहतर रहेगा आसान, सरल और कम झंझट वाला।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article