बिजनेस

Bank Holiday February 2026: फरवरी 2026 में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें RBI होलिडे लिस्ट

Bank Holiday February 2026: नए साल का दूसरा महीना फरवरी चंद दिनों बाद आने वाला है। इसलिए बैंक ग्राहक यह जानने को उत्सुक होंगे कि फरवरी में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे (February kitne din bank band rahenge) या खुले रहेंगे (February kitne din bank khule rahenge)। इस कंफ्यूजन को दूर करने के लिए आपकी प्लानिंग से पहले हम यहां RBI की छुट्टियों की लिस्ट दे रहे हैं। एक बार जरूर देखें (bank se judi khabren)।

Image

फरवरी 2026 में बैंक की छुट्टियां (तस्वीर-Canva)

Bank Holiday February 2026 : इस साल दूसरा महीना फरवरी चंद दिनों में शुरू होने वाला है। अक्सर बैंक जाने वालों के मन में जानने उत्सुकता होगी कि फरवरी में कितने दिन बैंक बंद रहेंगे या कितने दिन बैंक खुले रहेंगे। बैंक ग्राहकों के बीच कोई कन्फ्यूजन न रहे। इसलिए हम आपको इस महीने की बैंक छुट्टी को लेकर पूरा डिटेल यहां दे रहे हैं। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के हॉलिडे कैलेंडर के अनुसार हर महीने पहले से बैंक हॉलिडे की पूरी लिस्ट जारी करता है, जिसमें यह स्पष्ट किया जाता है कि किस दिन और किस राज्य या शहर में बैंक बंद रहेंगे। RBI की लिस्ट के अनुसार फरवरी महीने में भी देश भर में कई दिन बैंकों में छुट्टी है। इस महीने रविवार, दूसरा और चौथा शनिवार के अलावा कई राज्यों में त्योहारों की वजह से बैंक कई दिन बंद रहेंगे। ऐसे में चेक क्लियरेंस, ड्राफ्ट, लॉकर या ब्रांच से जुड़े कामों में दिक्कत आ सकती है। आगे डिटेल में जानिए इस महीने कब-कब बैंक बंद रहेंगे।

पूरे देश में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

फरवरी 2026 में 1 फरवरी को रविवार होने के कारण सभी बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 14 फरवरी को दूसरा शनिवार पड़ेगा, जो देशभर में बैंक हॉलिडे होता है। 15 फरवरी को फिर रविवार है, जबकि 22 फरवरी को भी साप्ताहिक अवकाश रहेगा। महीने के अंत में 28 फरवरी को चौथा शनिवार होने की वजह से भी बैंक बंद रहेंगे। यानी सिर्फ वीकली हॉलिडे और शनिवारों की वजह से ही फरवरी में कई दिन बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी।

इन राज्यों में रहेंगी अतिरिक्त बैंक छुट्टियां

इसके अलावा कुछ राज्यों में स्थानीय त्योहारों के कारण भी बैंक बंद रहेंगे। 18 फरवरी को सिक्किम में लोसार पर्व के चलते बैंकिंग सेवाएं बंद रहेंगी। 19 फरवरी को महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती के अवसर पर बैंक हॉलिडे रहेगा। 20 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम में राज्य स्थापना दिवस मनाया जाएगा, जिस वजह से वहां बैंक बंद रहेंगे। मणिपुर में लुई-नगाई-नी त्योहार के दौरान भी बैंक बंद हो सकते हैं, हालांकि इसकी तारीख राज्य सरकार तय करती है।

महाशिवरात्रि का भी रहेगा असर

फरवरी में महाशिवरात्रि का त्योहार भी आता है, जो इस बार 15 फरवरी को पड़ रहा है। हालांकि यह दिन रविवार है, लेकिन महाशिवरात्रि के कारण आंध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, दिल्ली समेत कई राज्यों में पहले से ही बैंक बंद रहेंगे। हालांकि रविवार की वजह से इस दिन पूरे देश में बैंक बंद रहेंगे।

फरवरी 2026 में बैंक छुट्टियों की पूरी लिस्ट

तारीखदिनछुट्टी का कारणकहां-कहां बैंक बंद रहेंगे
1 फरवरी 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
14 फरवरी 2026शनिवारदूसरा शनिवारपूरे देश में
15 फरवरी 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाश / महाशिवरात्रिपूरे देश में
18 फरवरी 2026बुधवारलोसार पर्वसिक्किम
19 फरवरी 2026गुरुवारछत्रपति शिवाजी महाराज जयंतीमहाराष्ट्र
20 फरवरी 2026शुक्रवारराज्य स्थापना दिवसअरुणाचल प्रदेश एवं मिजोरम
22 फरवरी 2026रविवारसाप्ताहिक अवकाशपूरे देश में
फरवरी 2026 (तिथि घोषित नहीं)लुई-नगाई-नी उत्सवमणिपुर
28 फरवरी 2026शनिवारचौथा शनिवारपूरे देश में

बैंक बंद हो या हड़ताल डिजिटल सेवाएं रहेंगी चालू

बैंक बंद रहने के बावजूद ग्राहकों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। डिजिटल बैंकिंग सेवाएं पहले की तरह 24x7 उपलब्ध रहेंगी। UPI, इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग के जरिए ग्राहक आसानी से ऑनलाइन लेन-देन कर सकेंगे। इसके अलावा बिजली, पानी, मोबाइल रिचार्ज जैसे बिलों का भुगतान भी बिना रुकावट किया जा सकेगा। एटीएम सेवाएं भी चालू रहेंगी, जिससे ग्राहक जरूरत पड़ने पर नकद निकासी कर सकते हैं। बैलेंस चेक, फंड ट्रांसफर और अन्य डिजिटल सुविधाएं सामान्य दिनों की तरह उपलब्ध रहेंगी, इसलिए बैंक बंद होने से दैनिक कामकाज पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article