बिजनेस

हाईवे इन्फ्रा के आईपीओ को लेकर निवेशकों में जबर्दस्त उत्साह, आखिरी दिन 300.61 गुना मिला सब्सक्रिप्शन

Highway Infrastructure IPO: ​​एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 130 करोड़ रुपये के आईपीओ को 1,60,43,046 शेयरों के मुकाबले 4,82,27,45,343 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं। आईपीओ का मूल्य दायरा 65-70 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। यह आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 1.39 करोड़ शेयरों के नए निर्गम (कुल 97.52 करोड़ रुपये) और 46.4 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (32.48 करोड़ रुपये) का मिश्रण है।

Image

Highway Infrastructure IPO (Pic Credit: iStock)

Photo : iStock

Highway Infrastructure IPO: हाईवे इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के इनिशियल पब्लिक इशू (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को शेयर बिक्री के अंतिम दिन 300.61 गुना अभिदान मिला। एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, 130 करोड़ रुपये के आईपीओ को 1,60,43,046 शेयरों के मुकाबले 4,82,27,45,343 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

गैर-संस्थागत निवेशकों के हिस्से में 447.32 गुना अभिदान प्राप्त हुआ, जबकि पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए निर्धारित कोटा को 420.57 गुना अभिदान मिला। खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से में 155.58 गुना अभिदान प्राप्त हुआ। हाईवे इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने सोमवार को एचडीएफसी बैंक और अबन्स फाइनेंस प्राइवेट लिमिटेड सहित एंकर निवेशकों से 23.40 करोड़ रुपये जुटाए।

कितना था प्राइस बैंड?

न्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक आईपीओ का मूल्य दायरा 65-70 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। यह आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 1.39 करोड़ शेयरों के नए निर्गम (कुल 97.52 करोड़ रुपये) और 46.4 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (32.48 करोड़ रुपये) का मिश्रण है।

क्या है GMP?

ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) की बात करें तो, Investorgain जैसी वेबसाइट्स के अनुसार, कंपनी का शेयर ₹40 के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है। यानी ₹70 के इश्यू प्राइस पर निवेश करने वालों को लिस्टिंग के दिन करीब 57.14% तक का मुनाफा मिल सकता है। इंदौर स्थित यह कंपनी अब 12 अगस्त को BSE और NSE पर लिस्ट होने जा रही है, जबकि IPO अलॉटमेंट की तारीख 8 अगस्त तय की गई है।

क्या करती है कंपनी?

वर्ष 1995 में स्थापित, हाईवे इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (एचआईएल) टोलवे संग्रह, ईपीसी (इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण) परियोजनाओं और रियल एस्टेट विकास में लगी हुई है। इंदौर स्थित यह कंपनी सड़कों, राजमार्गों, पुलों और आवासीय परियोजनाओं के निर्माण और रखरखाव में विशेषज्ञता रखती है।

कंपनी के शेयर बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होंगे।

Richa Tripathi
रिचा त्रिपाठीauthor

रिचा त्रिपाठी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में बिजनेस डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 7 वर्षों के अनुभव के साथ रिचा, पर्सनल फाइनेंस, स्टॉक मार्केट, टैक्स प्लानिंग और अर्थव्यवस्था से जुड़े विषयों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। अब तक 8,000 से अधिक कंटेंट लिख चुकी रिचा की विशेषता है—जटिल वित्तीय जानकारियों को सरल, स्पष्ट और भरोसेमंद तरीके से पाठकों तक पहुंचाना। वह ऐसी स्टोरीज तैयार करती हैं जो न केवल जानकारीपूर्ण होती हैं, बल्कि आम पाठक की वित्तीय समझ को बेहतर बनाने में भी मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article