बिजनेस

Top PSU Stocks: ये हैं 1 साल में सबसे ज्यादा मुनाफा कराने वाले PSU स्टॉक्स, 350 फीसदी तक दिया रिटर्न, जानें लिस्ट में कौन-कौन

Best PSU Stocks: जियोपॉलिटिकल टेंशन और राष्ट्रीय सुरक्षा बढ़ाने पर सरकार के फोकस के कारण डिफेंस सेक्टर को फायदा मिला है। इससे इस सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में तेजी आई है। वहीं रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोजेक्ट्स से इस सेक्टर की कंपनियों को फायदा हुआ है।

Image

टॉप पीएसयू स्टॉक कौन से हैं

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • PSU शेयरों का परफॉर्मेंस रहा शानदार
  • 1 साल में दिया 347 फीसदी तक रिटर्न
  • REC ने कराया सबसे अधिक फायदा

Best PSU Stocks: सरकारी कंपनियों (PSU) के शेयरों ने पिछले एक साल में शानदार परफॉर्मेंस किया है और तगड़ा रिटर्न दिया है। कुछ समय पहले तक कहा जाता था कि पीएसयू स्टॉक्स से बचना चाहिए। मगर बीते साल भर में ये नजरिया बदल गया है। सरकारी कंपनियों के शानदार परफॉर्मेंस के दम पर Nifty PSE index में Nifty के मुकाबले ज्यादा मजबूती आई है। 1 साल में जहां Nifty PSE index 108 फीसदी चढ़ा है। वहीं निफ्टी में इस दौरान केवल करीब 23 फीसदी की ग्रोथ हुई है। सरकार के इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च बढ़ाने का फायदा सरकारी कंपनियों को मिला है। आगे जानिए कौन से हैं पीएसयू स्टॉक्स और किस पीएसयू कंपनी ने बीते एक साल में सबसे अधिक रिटर्न दिया है।

ये भी पढ़ें -

भारत में पीएसयू स्टॉक क्या हैं

लिस्टेड सरकारी या पीएसयू कंपनियों में ONGC, कोल इंडिया, पावर ग्रिड, एनटीपीसी, पावर फाइनेंस कार्पोरेशन, इंडियन ऑयल, IRFC, NHPC, REC, ऑयल इंडिया, इंडियन ओवरसीज बैंक, गेल, HUDCO, BEML, SAIL, BHEL, NBCC, एनएलसी इंडिया, कंटेनर कारपोरेशन ऑफ इंडिया, इंजीनियर्स इंडिया, IRCON, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड, हिंदुस्तान पेट्रोलियम और SBI शामिल हैं।

PSU Stocks To Buy

कौन से पीएसयू शेयर खरीदें

किस पीएसयू स्टॉक ने सबसे ज्यादा रिटर्न दिया है

कंपनी का नामशेयर का रिटर्न
IRFC347 फीसदी
REC286 फीसदी
BHEL257 फीसदी
PFC222 फीसदी
IRCON192.5 फीसदी
हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स153 फीसदी
ऑयल इंडिया 145 फीसदी
NALCO124 फीसदी
BEL 117 फीसदी
इंडियन ऑयल100.5 फीसदी
NTPC101.2 फीसदी
नोट : ऊपर बताया गया रिटर्न BSE पर इन शेयरों के सोमवार (6 मई) दोपहर 2 बजे के रेट के अनुसार बताया गया है

कौन सा स्टॉक 1000% रिटर्न दे सकता है

एसबीआई का शेयर जुलाई 1995 में 18.59 रु पर था। आज ये 809 रु के आस-पास है। इसने इस लॉन्ग टर्म में 4250 फीसदी रिटर्न दिया है। इस तरह के और भी शेयर हैं, जो निवेशकों को लॉन्ग टर्म में हजारों फीसदी रिटर्न चुके हैं। आगे कौन इतना रिटर्न दे सकता है, इसके लिए रिसर्च जरूरी है।

Which PSU Is Best For Investment

निवेश के लिए कौन सा पीएसयू सबसे अच्छा है

डिफेंस सेक्टर को कैसे हुआ फायदा

जियोपॉलिटिकल टेंशन और राष्ट्रीय सुरक्षा बढ़ाने पर सरकार के फोकस के कारण डिफेंस सेक्टर को फायदा मिला है। इससे इस सेक्टर की कंपनियों के शेयरों में तेजी आई है। वहीं रेलवे के इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े प्रोजेक्ट्स से इस सेक्टर की कंपनियों को फायदा हुआ है।

Which PSU gives the highest dividend

कौन सी PSU कंपनी देती है सबसे ज्यादा डिविडेंड

सरकारी बैंकों का घट रहा NPA

जहां तक पीएसयू बैंकों का सवाल है तो उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार और गैर-निष्पादित परिसंपत्तियों (NPA) में कमी से उन्हें फायदा हुआ है। पीएसयू बैंको के आगे भी अच्छा परफॉर्मेंस करने की उम्मीद है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर PSU शेयरों के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article