Hero Fincorp IPO: दोपहिया वाहन विनिर्माता हीरो मोटोकॉर्प की फाइनेंशियल सर्विसेज यूनिट हीरो फिनकॉर्प को आईपीओ (IPO) लाने के लिए मंजूरी मिल गयी है। इसका आईपीओ 3,668 करोड़ रुपये का होगा, जिसके लिए कंपनी को मार्केट रेगुलेटर सेबी (SEBI) से मंजूरी मिल गई है। बाजार नियामक ने बुधवार को यह जानकारी दी। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास दाखिल किए गए दस्तावेजों के अनुसार, प्रस्तावित आईपीओ में 2,100 करोड़ रुपये के नए शेयर बेचे जाएंगे। वहीं 1,568 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री ऑफर फॉर सेल के जरिए की जाएगी।
ये भी पढ़ें -
कब मिली हीरो फिनकॉर्प को मंजूरी
सेबी की ओर से दी गई अपडेटेड जानकारी के अनुसार, हीरो फिनकॉर्प को 22 मई को आईपीओ लाने की मंजूरी दी गई। इसने आईपीओ लाने के लिए अगस्त में सेबी के पास अपने प्रारंभिक दस्तावेज दाखिल किए थे।
NBFC है हीरो फिनकॉर्प
हीरो फिनकॉर्प एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) है। ये कंपनी भारत में मुख्य रूप से रिटेल, सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यम (एमएसएमई) ग्राहक वर्गों के लिए फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स की एक बड़ी रेंज पेश करती है। (इनपुट - भाषा)
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
