ITC Share Price: सिगरेट से लेकर FMCG तक का कारोबार करने वाली कंपनी ITC का शेयर बुधवार, 28 मई को तीन प्रतिशत से अधिक तक गिर गया। एक ब्लॉक डील के बाद यह गिरावट आई। दरअसल अनुमान लगाया जा रहा है कि ब्रिटिश अमेरिकन टोबैको पीएलसी (BAT) ने इस दिग्गज कंपनी में अपनी हिस्सेदारी कम की है, जिसके संकेत इसने पहले दिए थे। ब्लॉक डील विंडो में आईटीसी के करीब 32 करोड़ शेयर या 2.56 प्रतिशत इक्विटी का आदान-प्रदान किया गया, जो कुल 13,334 करोड़ रुपये की डील बनती है। शेयरों का आदान-प्रदान 417 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर किया गया, जो पिछले सत्र के बंद भाव से चार प्रतिशत कम है।
ये भी पढ़ें -
किस रेट पर बेचने का था इरादा
मंगलवार को रॉयटर्स की एक रिपोर्ट में कहा गया कि BAT इस सौदे में 290 मिलियन शेयर ₹400 के फ्लोर प्राइस पर बेच रही है, जो ITC के शेयर के पिछले क्लोजिंग लेवल से 7.8% कम है।
रॉयटर्स के अनुसार, लंदन स्थित सिगरेट निर्माता ने पिछले साल लगभग 2 बिलियन डॉलर में 436.9 मिलियन शेयर या ITC के बकाया शेयरों का लगभग 3.5% हिस्सा बेचा था, जो भारत की अब तक की तीसरी सबसे बड़ी ब्लॉक डील थी।
ITC देगी डिविडेंड
ब्लॉक डील के अलावा आईटीसी का शेयर इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि यह ₹7.85 प्रति शेयर का डिविडेंड देगी। कंपनी ने इस महीने की शुरुआत में अपने Q4 नतीजों के साथ डिविडेंड की घोषणा की थी, जिसके लिए इसने 28 मई को रिकॉर्ड तिथि तय किया था।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
