बिजनेस

Dubai Rain: दुबई में भारी बारिश, आनंद महिंद्रा के ट्वीट पर जेट एयरवेज के पूर्व सीईओ का जवाब, दुबई से मुंबई की तुलना को बताया गलत

Dubai Rain: दुबई की एक वीडियो में कारों और ट्रकों का कुछ हिस्सा पानी में डूबा हुआ दिख रहा है। वीडियो में बाढ़ के पानी के कारण यातायात में फंसी कई लग्जरी कारें भी दिख रही हैं। इस पर संजीव कपूर ने आनंद महिंद्रा अपना रेस्पॉन्स देते हुए कहा कि यह एक गलत तुलना है।

Image

दुबई में भारी बारिश

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • दुबई में भारी बारिश
  • आनंद महिंद्रा ने किया ट्वीट
  • जेट एयरवेज के पूर्व सीईओ ने दिया जवाब

Dubai Rain: दुबई में भारी बारिश से शहर में जनजीवन ठप हो गया है। इससे संभावित क्लाउड सीडिंग प्रोजेक्ट (Cloud Seeding Project) पर विशेषज्ञों में बहस छिड़ गई है। इस बीच आनंद महिंद्रा ने एक ट्वीट में दुबई की स्थिति की तुलना भारत के मुंबई से की। उनके इस बयान पर जेट एयरवेज के पूर्व सीईओ संजीव कपूर ने टिप्पणी की है। महिंद्रा ग्रुप के चेयरपर्सन आनंद महिंद्रा ने मंगलवार को माइक्रोब्लॉगिंग साइट X पर दुबई में बारिश और बाढ़ से संबंधित एक ट्वीट शेयर किया। उन्होंने ट्वीट में लिखा कि ये मुंबई नहीं, दुबई है। महिंद्रा ने घुटनों तक गहरे पानी से गुजरते हुए एक वाहन का वीडियो शेयर किया। यह स्थिति दुबई के हालात के उलट है, जो बेहद शुष्क जलवायु के लिए जाना जाता है।

ये भी पढ़ें -

वीडियो में क्या दिखा

वीडियो में कारों और ट्रकों का कुछ हिस्सा पानी में डूबा हुआ दिख रहा है। वीडियो में बाढ़ के पानी के कारण यातायात में फंसी कई लग्जरी कारें भी दिख रही हैं। इस पर संजीव कपूर ने आनंद महिंद्रा अपना रेस्पॉन्स देते हुए कहा कि यह एक गलत तुलना है।

संजीव कपूर ने महिंद्रा के ट्वीट को रिट्वीट करते हुए कहा कि गलत तुलना। दुबई इतनी भारी बारिश के लिए नहीं बनाया गया था। ऐसी बारिश जिससे अधिकांश शहरों में बाढ़ आ जाए। एक बेहतर तुलना यह होगी कि मुंबई में अचानक भारी बर्फबारी हो जाए, जो बर्फ को संभालने के लिए बिल्कुल भी नहीं बनाया गया था। क्या बर्फीले ओस्लो में लोग मुंबई का मज़ाक उड़ाएंगे?

फॉलोअप पोस्ट में क्या कहा

जेट एयरवेज के पूर्व सीईओ ने एक फॉलोअप पोस्ट भी अटैच किया जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि आनंद महिंद्रा दुबई का मजाक नहीं उड़ा रहे होंगे। उन्होंने लिखा कि हालाँकि मुद्दा यह है कि दुबई भारी बारिश के लिए नहीं बनाया गया था, चाहे बारिश का स्रोत (क्लाउड सीडिंग) या कुछ भी हो।

Heavy rain in Dubai

दुबई में भारी बारिश

दुनिया का सबसे बिजी एयरपोर्ट हुआ बाधित

दुबई में अब तक की सबसे भारी बारिश दर्ज की गई, जिससे दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर बाढ़ आ गई। इससे अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए दुनिया का सबसे बिजी एयरपोर्ट बाधित हुआ।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article