Pakistan Stock Market Fall: पाकिस्तान की हालत कई सालों से बेहद खराब चल रही है। महंगाई ने पाकिस्तान सरकार और पाकिस्तानियों की कमर तोड़ दी है। इससे वहां की अर्थव्यवस्था का बुरा हाल है। वहीं पाकिस्तान के जिन पड़ोसियों से रिश्ते खराब हैं, उनमें भारत और अफगानिस्तान के साथ ही अब ईरान का भी नाम जुड़ गया है। ईरान ने पाकिस्तानी बॉर्डर पर चरमपंथी ठिकानों पर हमले किए, जिसके बाद पाकिस्तान की तरफ से भी ईरान पर हमले किए गए। इससे दोनों पड़ोसियों के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। इसी तनाव का पाकिस्तान के शेयर बाजार पर बुरा असर पड़ा है। वहां के मेन स्टॉक एक्सचेंज गिर गए हैं। इनमें प्रमुख है Karachi 100 (KSE 100), जो बीते एक हफ्ते में 65,036 से गिरकर 63,281 पर आ गया है। इसमें एक हफ्ते के भीतर 1800 अंक की गिरावट आई है।
ये भी पढ़ें -
इकोनॉमी के लिए बड़ा खतरा
बता दें कि ईरान के साथ तनाव से पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था को ओर नुकसान हो सकता है। व्यापार की बात करें तो ईरान से पाकिस्तान को कई सुविधाएं मिलती हैं। इनमें सबसे अहम है बिजली। पाकिस्तान के कई इलाकों को बिजली पाकिस्तान से मिलती है। ईरान पाकिस्तान एलपीजी और डीजल के साथ-साथ कई चीजें निर्यात करता है।
कितना है कारोबार
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पाकिस्तान और ईरान के बीच बहुत अधिक कारोबार नहीं होता। रिपोर्ट्स के अनुसार इन दोनों देशों के बीच सालाना करीब 2 अरब डॉलर का कारोबार होता है।
