बिजनेस

Chinese Stock Market: निवेशकों में टेंशन के बीच चाइनीज शेयर बाजार का बुरा हाल, 6.3 लाख करोड़ डॉलर हुए स्वाहा

Chinese Stock Market: कुल मिलाकर 2021 में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद से चीन और हॉन्ग-कॉन्ग की शेयर मार्केट वैल्यू में लगभग 6.3 ट्रिलियन (लाख करोड़) डॉलर का सफाया हो गया है। बीजिंग इस समय जिस चुनौती का सामना कर रहा है, वह निवेशकों के विश्वास में गिरावट को रोकना।

Image

चीन का शेयर बाजार गिरा

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • चाइनीज शेयर बाजार का बुरा हाल
  • 6.1 ट्रिलियन डॉलर डूबे
  • निवेशकों में है टेंशन

Chinese Stock Market: चीन के शेयर बाजार के लिए बीता हफ्ता भी कमजोर रहा। हॉन्ग-कॉन्ग में लिस्टेड मेनलैंड कंपनियों का एक ग्रुप 2024 में ग्लोबल इक्विटी इंडेक्स रैंकिंग में सबसे नीचे है। हाल के दिनों में चीन के शेयर बाजार में कई बड़े बदलाव देखने को मिले हैं। टोक्यो एशिया के सबसे बड़े इक्विटी बाजार के रूप में उभरा है और शंघाई से आगे निकल गया है, जबकि भारत का चीन पर वैल्यूएशन प्रीमियम एक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। चीन के शेयर बाजार में गिरावट देश की एसेट मैनेजमेंट इंडस्ट्री के लिए मुसीबत बनकर उभर रही है। हैंग सेंग चाइना एंटरप्राइजेज इंडेक्स पहले ही 2024 में 11% गिर चुका है। चार साल की रिकॉर्ड गिरावट के बीच एक्टिव फंड मैनेजर्स से लेकर पैसिव फंड तक हर कोई दुनिया की दूसरी सबसे बड़े शेयर बाजार से मुंह मोड़ रहे हैं।

ये भी पढ़ें -

6.1 लाख करोड़ डॉलर हुए स्वाहा

कुल मिलाकर 2021 में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद से चीन और हॉन्ग-कॉन्ग की शेयर मार्केट वैल्यू में लगभग 6.3 ट्रिलियन (लाख करोड़) डॉलर का सफाया हो गया है। बीजिंग इस समय जिस चुनौती का सामना कर रहा है, वह निवेशकों के विश्वास में गिरावट को रोकना।

अधिकारियों ने गिरती अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बड़े पैमाने पर सपोर्ट (आर्थिक) के उपयोग से इनकार कर दिया है, जिससे ट्रेडर्स इस टेंशन में हैं कि चीजें कब सुधरेंगी।

रियल एस्टेट सेक्टर के सामने चुनौतियां

चीन का रियल एस्टेट सेक्टर परेशानी का सबब बना हुआ है, अपस्फीति (Deflationary) का दबाव बन रहा है और बीजिंग और वाशिंगटन के बीच लंबे समय से चल रहा विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है, जबकि इस साल के अंत में अमेरिकी चुनाव होने हैं।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article