HDFC Bank Share Price: कमजोर नतीजों के बाद एचडीएफसी बैंक के शेयर में गिरावट बरकरार है। आज भी देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक के शेयर में 3 फीसदी से अधिक की कमजोरी दिख रही है। बीएसई (BSE) पर बैंक का शेयर 1536.9 रु के पिछले बंद स्तर के मुकाबले आज 1,500.05 कमजोरी के साथ 1,500.05 रु पर खुला। करीब 2 बजे यह 51.90 रु या 3.38 फीसदी की कमजोरी के साथ 1,485 रु पर है। इस भाव पर बैंक की मार्केट कैपिटल 11.27 लाख करोड़ रु है। बता दें कि अभी तक के कारोबार में बैंक का शेयर 1,480.25 रु के निचले स्तर तक गिरा है, जबकि इसके पिछले 52 हफ्तों का सबसे निचला स्तर 1,460.55 रु है।
ये भी पढ़ें -
2 दिन में करीब 11 फीसदी टूटा शेयर
एचडीएफसी बैंक का शेयर दो दिन में करीब 11 फीसदी कमजोर हुआ है। माना जा रहा है कि दिसंबर तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) और प्रॉफिट भी अनुमानों से बेहतर रहा, लेकिन फीस और क्रेडिट कॉस्ट में पिछड़ गया। इसीलिए शेयरधारक बैंक के शेयरों बिकवाली कर रहे हैं।
कैसे रहे तिमाही नतीजे
एचडीएफसी बैंक ने मंगलवार को दिसंबर तिमाही के वित्तीय नतीजे पेश किए। बैंक का शुद्ध लाभ साल-दर-साल लगभग 34% बढ़कर 16,372.54 करोड़ रुपये रहा। वहीं एनआईआई (अर्जित ब्याज और खर्च किए गए ब्याज के बीच का अंतर) सालाना आधार पर 24% बढ़कर 28,471.34 करोड़ रुपये हो गया।
आगे कहां तक जा सकता है शेयर
ईटी की रिपोर्ट के अनुसार ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टेनली ने एचडीएफसी बैंक के शेयरों में 2110 रु के लक्ष्य के साथ निवेश की सलाह दी है। यानी मौजूदा भाव से शेयर करीब 50 फीसदी रिटर्न दे सकता है।
डिस्क्लेमर : इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें। यहां पर दी गई सलाह ईटी की रिपोर्ट के आधार पर है। और शेयर पर राय ईटी को ब्रोकरेज फर्म द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। टाइम्स नाउ नवभारत डॉट कॉम निवेश पर अपनी कोई सलाह नहीं दे रहा है।
