बिजनेस

HDFC Bank Share Price Target 2024: HDFC BANK के शेयरों में तेजी, जानें ब्रोकरेज ने कितना दिया टारगेट

  • Authored by: आशीष कुशवाहा
  • Updated Jan 29, 2024, 11:49 AM IST

HDFC Bank Share Price Target 2024: HDFC बैंक के शेयर लगभग 2% बढ़कर ₹1,462.80 पर पहुंच गए। इसका कुल बाजार पूंजीकरण 10,90,001 करोड़ रुपये पर था। यह बढ़ोतरी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा एलआईसी को दी गई मंजूरी के बाद हुई है।

Image

एलआईसी को दी गई मंजूरी के बाद दिखी तेजी।

Photo : Times Now Digital

HDFC Bank Share Price Target 2024: सोमवार को शुरुआती कारोबार में HDFC बैंक के शेयर लगभग 2% बढ़कर ₹1,462.80 पर पहुंच गए। इसका कुल बाजार पूंजीकरण 10,90,001 करोड़ रुपये पर था। यह बढ़ोतरी भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) द्वारा एलआईसी को दी गई मंजूरी के बाद हुई है, जिससे उसे देश के सबसे बड़े निजी क्षेत्र के बैंक में अपनी हिस्सेदारी 9.99% तक बढ़ाने की अनुमति मिली है। HDFC BANK के शेयरों में हाल के दिनों में गिरावट को देखते हुए निवेशकों के इस स्टॉक को लेकर डर का महौल है। ऐसे में सवाल बना हुआ है कि एक महीने में ही 15 फीसदी की गिरावट के बाद क्या स्टॉक आगे जाएगा? HDFC के शेयरों को किन स्तरों पर खरीदारी करना सही रहेगी और क्या HDFC बैक के शेयरों में आगे कमाई का कितना स्कोप है, ये कुछ ऐसे सवाल हैं जो हर निवेशक के मन में है।

HDFC Bank Share Price Target 2024: क्या है MACQUARIE की राय

ब्रोकरेज ने 2,075 रुपये के Target Price के साथ Outperform की कॉल बनाए रखी है। ब्रोकरेज ने कहा है कि बैंक कंसॉलिडेशन के लिए सही रास्ते पर है। आगे लोन ग्रोथ की बजाय NIM यानी शुद्ध ब्याज मार्जिन पर ध्यान केंद्रित करना होगा। ब्रोकरेज ने कहा है कि हमारे विचार में, मर्जर से पहले वाले NIM में वापस आने के लिए HDFC BANK को अगले तीन वर्षों में अपनी जमा राशि को लोन की तुलना में 400 BPS अधिक बढ़ाने की जरूरत है। ब्रोकरेज का अनुमान है कि NIM में सुधार और PPOP growth देखने में कुछ और तिमाहियों का समय लगेगा।

Sanjiv Bhasin भी HDFC Bank को लेकर बुलिश

आपको बताते चलें कि दिग्गज निवेशक और मार्केट गुरु Sanjiv Bhasin भी HDFC Bank को लेकर बुलिश हैं। उन्होंने निवेशकों को इस स्टॉक को खरीदने की सलाह दी है। संजीव भसीन ने 1380 स्टॉप लॉस के साथ 1500 का Share Price Target दिया था। उन्होंने कहा कि ये ऐसा स्टॉक है जो अंडरपरफॉर्म कर रहा है, लेकिन समय के साथ इसमें अच्छा पैसा बन सकता है।

Disclaimer: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के लिए है और इसे किसी भी तरह से इंवेस्टमेंट सलाह के रूप में नहीं माना जाना चाहिए। पैसों से जुड़े कोई भी फैसला लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकारों से जरूर सलाह लें।

आशीष कुशवाहा
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article