बिजनेस

Stock Market Today: शेयर बाजार में हाहाकार ! 1400 अंक टूटा सेंसेक्स, यूएस टैरिफ का दिख रहा असर

Stock Market Today: अमेरिका के जवाबी शुल्क को लेकर अनिश्चितता के बीच मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई और सेंसेक्स 1,400 से अधिक अंक तक लुढ़क गया। कमजोर शुरुआत के बाद 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती सौदों के बाद दोपहर में करीब सवा दो बजे 1,405.68 (1.82 फीसदी) अंक की गिरावट के साथ 76,009.24 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 374.45 (1.59%) फिसलकर 23,144.90 अंक पर आ गया।

Image

सेंसेक्स और निफ्टी में 1.5 फीसदी से ज्यादा की गिरावट

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • शेयर बाजार लुढ़का
  • 1400 अंक टूटा सेंसेक्स
  • यूएस टैरिफ का दिख रहा असर

Stock Market Today: अमेरिका के जवाबी शुल्क को लेकर अनिश्चितता के बीच मंगलवार को घरेलू शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई और सेंसेक्स 1,400 से अधिक अंक तक लुढ़क गया। कमजोर शुरुआत के बाद 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती सौदों के बाद दोपहर में करीब सवा दो बजे 1,405.68 (1.82 फीसदी) अंक की गिरावट के साथ 76,009.24 अंक पर आ गया। एनएसई निफ्टी 374.45 (1.59%) फिसलकर 23,144.90 अंक पर आ गया।

ये भी पढ़ें -

कौन से शेयर सबसे ज्यादा लुढ़के

सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में से बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस, इंफोसिस, एक्सिस बैंक, एचसीएल टेक, टाइटन, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और सन फार्मा के शेयर में सबसे अधिक गिरावट आई।

वहीं इंडसइंड बैंक का शेयर करीब पांच प्रतिशत चढ़ा। जौमेटो के शेयर में भी तेजी आई। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे।

अमेरिकी बाजार में आई मजूती

इससे पहले अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। गौरतलब है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप दो अप्रैल को जवाबी शुल्क की एक श्रृंखला शुरू करने की योजना बना रहे हैं। दो अप्रैल को उन्होंने अमेरिका का ‘‘मुक्ति दिवस’’ करार दिया है। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.88 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 4,352.82 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। (इनपुट - भाषा)

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article