बिजनेस

BSE Bonus Share: BSE शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले ! हर शेयर पर मिलेंगे दो बोनस शेयर, 1 महीने के हाई पर पहुंचा स्टॉक

BSE Share Price: मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई लिमिटेड के शेयर की कीमत एक महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। BSE के बोर्ड ने अपने शेयरहोल्डर्स को हर शेयर पर दो बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दे दी है।

Image

BSE शेयरहोल्डर्स की बल्ले-बल्ले

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • BSE देगी बोनस शेयर
  • 1 शेयर पर दो बोनस शेयर मिलेंगे
  • रिकॉर्ड डेट का नहीं हुआ ऐलान

BSE Share Price: मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान बीएसई लिमिटेड के शेयर की कीमत एक महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। BSE के बोर्ड ने अपने शेयरहोल्डर्स को हर शेयर पर दो बोनस शेयर जारी करने को मंजूरी दे दी है। इस मंजूरी के साथ ही बीएसई ने तीन साल में दूसरी बार बोनस शेयर जारी करने का फैसला लिया है। फरवरी 2022 में एक्सचेंज ने इसी रेशियो में (1 शेयर पर दो बोनस शेयर) बोनस शेयर जारी किए थे, जिससे निवेशकों को हर शेयर के बदले दो अतिरिक्त शेयर मिले।

ये भी पढ़ें -

BSE Share Price

मंगलवार के कारोबार में BSE का शेयर 5479.80 रु के पिछले क्लोजिंग लेवल के मुकाबले 5544 रु पर खुला और कारोबार के दौरान 5,575.50 रु तक गया। करीब साढ़े 10 बजे ये 1.20 रु या 0.02 फीसदी की मजबूती के साथ 5481 रु पर है।

BSE Bonus Share Record Date

एलिजिबल शेयरहोल्डर्स के नाम तय करने के लिए रिकॉर्ड डेट की घोषणा बाद में की जाएगी। बोनस इश्यू का ऐलान ऐसे समय पर किया गया है जब पिछले 12 महीनों में कंपनी के शेयर प्राइस में 100% से अधिक की बढ़ोतरी हुई है। 2017 में लिस्टिंग के बाद से, स्टॉक की कीमत में 15 गुना से अधिक की वृद्धि हुई है।

एनालिस्ट्स को BSE के शेयर पर भरोसा

ब्लूमबर्ग के अनुसार, बीएसई पर नजर रखने वाले 13 में से 10 एनालिस्ट्स ने इस शेयर को 'BUY' रेटिंग दी है। दो ने 'होल्ड' करने की सलाह दी है और एक ने 'बेचने' की सलाह दी है।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर बोनस शेयर इश्यू की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article