Happy Forgings Listing Price: हेवी फोर्जिंग बनाने वाली हैप्पी फोर्जिंग्स लिमिटेड का बुधवार को स्टॉक एक्सचेंजों पर लिस्ट हो गया। कंपनी का शेयर आईपीओ प्राइस से 18 फीसदी प्रीमियम पर लिस्ट हुआ है। इसके आईपीओ को 82 गुना सब्सक्राइब किया गया था। इसके आईपीओ में शेयरों का प्राइस बैंड 808-850 रु था। जबकि फाइनल प्राइस 850 रु तय किया गया। 850 रु के मुकाबले बीएसई (BSE) पर 17.79 फीसदी मजबूती के साथ 1,001.25 रुपये पर लिस्ट हुआ। पौने 11 बजे ये आईपीओ प्राइस से 160 रु या 18.82 फीसदी की मजबूती के साथ 1010 रु पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 9,514.69 करोड़ रु है। अभी तक के कारोबार में कंपनी का शेयर 1026.45 रु तक ऊपर गया है, जबकि 961 रु तक नीचे फिसला है।
कैसा रहा था कंपनी का आईपीओ
हैप्पी फोर्जिंग्स का 1,009 करोड़ रुपये का आईपीओ 19 दिसंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और 21 दिसंबर को बंद हुआ। रिटेल निवेशकों के लिए रिजर्व रखे गए शेयरों को 15.09 गुना आवेदन मिले।
जबकि हाई-नेटवर्थ इंडिविजुअल्स के कोटा को 62.17 गुना सब्सक्राइबर किया गया, जबकि क्यूआईबी (Qualified Institutional Buyers) के हिस्से को 220.48 गुना सब्सक्रिप्शन मिला।
क्या है कंपनी का बिजनेस
पंजाब स्थित हैप्पी फोर्जिंग्स घरेलू और वैश्विक ओईएम दोनों को लक्षित करते हुए ऑटोमोटिव, रेलवे और अन्य जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सेवा प्रदान करती है। उल्लेखनीय ग्राहकों में एएएम इंडिया, अशोक लीलैंड, महिंद्रा एंड महिंद्रा समेत अन्य शामिल हैं।
डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर शेयर के रिटर्न की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
