बिजनेस

Tamilnadu Coke & Power IPO: तमिलनाडु कोक एंड पावर लाएगी आईपीओ, NSE Emerge के पास किया अप्लाई

Tamilnadu Coke & Power LTD IPO: आईपीओ से प्राप्त फंड का उपयोग तमिलनाडु कोक एंड पावर एक नई फेरोसिलिकॉन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने, एक नया सोलर पावर प्लांट लगाने, जमीन खरीदने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

Image

तमिलनाडु कोक एंड पावर आईपीओ की तारीख

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • तमिलनाडु कोक एंड पावर लाएगी आईपीओ
  • एनएसई इमर्ज के पास किया आवेदन
  • लगाएगी फेरोसिलिकॉन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट

Tamilnadu Coke & Power LTD IPO: तमिलनाडु कोक एंड पावर लिमिटेड (TNCPL) ने आईपीओ (IPO) के लिए आवेदन कर दिया है। ये एक प्रमुख लो ऐश मेटलर्जिकल (एलएएम) कोक निर्माता है। इसने आधिकारिक तौर पर एनएसई इमर्ज (NSE Emerge) के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया है। इसके आईपीओ में 64,14,000 नए इक्विटी शेयरों को बेचा जाएगा। बीलाइन कैपिटल एडवाइजर्स प्राइवेट लिमिटेड को बुक रनिंग लीड मैनेजर के रूप में नियुक्त किया गया है, जबकि लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड इश्यू के रजिस्ट्रार के रूप में काम करेगी।

लगाएगी फेरोसिलिकॉन मैन्युफैक्चरिंग प्लांट

डीआरएचपी के अनुसार इश्यू से प्राप्त फंड का उपयोग कंपनी एक नई फेरोसिलिकॉन मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने, एक नया सोलर पावर प्लांट लगाने, जमीन खरीदने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

कहां-कहां खर्च करेगी पैसा

कंपनी का इरादा 8,000 टीपीए (सालाना टन) की उत्पादन क्षमता वाले एक नये 2x5 मेगा वोल्ट-एम्प्स (एमवीए) फेरोसिलिकॉन प्लांट स्थापित करने के लिए आईपीओ से जुटाए जाने वाले 39.60 करोड़ रुपये खर्च करने का है।

ये मौजूदा प्लांट के करीब और जमीन खरीदने के लिए 5 करोड़ रुपये और एक नया सोलर पावर प्लांट लगाने के लिए 8.63 करोड़ रुपये खर्च करेगी, जिसकी क्षमता 1581 KWP होगी।

इनकम और प्रॉफिट में हुई बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2022-23 में टीएनसीपीएल की इनकम 2021-22 में 46.11 करोड़ रु से बढ़कर 51.60 करोड़ रु हो गई। इसी दौरान कंपनी का प्रॉफिट 17.47 करोड़ रु से बढ़कर 20.83 करोड़ रु हो गया।

डिस्क्लेमर : यहां मुख्य तौर पर एक आगामी आईपीओ की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। इक्विटी मार्केट में जोखिम होता है, इसलिए निवेश अपने जोखिम पर करें। निवेश करने से पहले एक्सपर्ट की राय जरूर लें।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article