बिजनेस

Haldiram-Temasek Deal: आखिरकार हल्दीराम को मिल गया खरीदार ! सिंगापुर की टेमासेक करेगी ₹8000 Cr का निवेश

Haldiram-Temasek Deal: हल्दीराम स्नैक्स फूड ने रविवार को सिंगापुर हेडक्वार्टर वाली ग्लोबल इंवेस्टमेंट फर्म टेमासेक को रणनीतिक निवेश भागीदार (Strategic Investment Partner) घोषित किया, जिसके तहत टेमासेक हल्दीराम में इक्विटी हिस्सेदारी खरीदेगी।

Image

हल्दीराम को मिल गया खरीदार

KEY HIGHLIGHTS
  • हल्दीराम को मिल गया खरीदार
  • सिंगापुर की टेमासेक करेगी निवेश
  • ₹8000 Cr का कर सकती है निवेश

Haldiram-Temasek Deal: हल्दीराम स्नैक्स फूड ने रविवार को सिंगापुर हेडक्वार्टर वाली ग्लोबल इंवेस्टमेंट फर्म टेमासेक को रणनीतिक निवेश भागीदार (Strategic Investment Partner) घोषित किया, जिसके तहत टेमासेक हल्दीराम में इक्विटी हिस्सेदारी खरीदेगी। घोषणा में हिस्सेदारी बिक्री की डिटेल का खुलासा नहीं किया गया। टेमासेक हल्दीराम स्नैक्स फूड में करीब 10% हिस्सेदारी 8,000 करोड़ रुपये के करीब में खरीद रही है, जिसकी वैल्यूएशन 10 अरब डॉलर है।

ये भी पढ़ें -

भारत में सबसे बड़ी प्राइवेट इक्विटी कंज्यूमर डील

ईटी की रिपोर्ट के अनुसार यह भारत में सबसे बड़ी प्राइवेट इक्विटी कंज्यूमर डील है। एथनिक स्नैक्स बनाने वाली हल्दीराम बीकाजी फूड्स, बीकानेरवाला, पेप्सिको और आईटीसी जैसी अन्य कंपनियों के साथ मुकाबला करती है।

हल्दीराम 500 तरह के ताजे, फ्रोजन और नमकीन स्नैक्स, मिठाइयाँ, रेडी टू ईट और प्री-मिक्स्ड फूड और नॉन-कार्बोनेटेड बेवरेजेज प्रोडक्ट बेचती है। हल्दीराम ग्रुप के मालिक अग्रवाल परिवार के नई दिल्ली और नागपुर गुट अपने कारोबार का विलय करने की प्रोसेस में हैं।

CCI से मिली मंजूरी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने पिछले साल अप्रैल में विलय योजना को मंजूरी दी थी। इस विलय को कंपनी में हिस्सेदारी बिक्री के साथ-साथ फ्यूचर में शेयर बाजार में लिस्टिंग के रूप में देखा गया। ईटी की रिपोर्ट के अनुसार हल्दीराम ग्रुप के अनुसार कंपनी टेमासेक साथ मिलकर काम करने के लिए तत्पर हैं।

हल्दीराम स्नैक्स फूड का रेवेन्यू वित्त वर्ष 24 में 12,800 करोड़ रुपये रहा। इसका एबिटा 2,580 करोड़ रुपये और 1,400 करोड़ रुपये का प्रॉफिट रहा था। मार्केट रिसर्च कंपनी इमार्क ग्रुप के अनुसार, घरेलू स्नैक्स बाजार 2023 में 42,694.9 करोड़ रुपये का रहा था, और ये 2032 तक दोगुना से अधिक बढ़कर 95,521.8 करोड़ रुपये होने की उम्मीद है।

Kashid Hussain
काशिद हुसैन author

<p>काशिद हुसैन अप्रैल 2023 से Timesnowhindi.Com (टाइम्स नाउ नवभारत) के साथ काम कर रहे हैं। यहां पर वे सीनियर कॉरेस्पोंडेंट हैं। टाइम्स नाउ नवभारत की बिजनेस टीम में वह शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और आर्थिक जगत से जुड़ी सभी तरह की स्टोरी और वेब स्टोरी करते हैं। रिसर्च आधारित स्टोरी के लिए नए एंगल तलाश करना और रीडर्स की रुचि के अनुसार कॉपी लिखने पर फोकस रहता है। शेयर बाजार में खास रुचि है और इससे जुड़ी रियल टाइम खबरें कम समय में लगाने में विशेषज्ञता है। मीडिया में काम करने का 8 वर्षों का अनुभव है, जिसमें गुडरिटर्न्स और शेयर मंथन वेबसाइटों के अलावा निवेश मंथन पत्रिका में भी काम किया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिंदी पत्रकारिता में ग्रेजुएशन के बाद आईआईएमसी, नई दिल्ली से रेडियो एंव टेलीविजन में पोस्ट ग्रेजुएशन की है। ग्रेजुएशन के दौरान सहारा समय और सिटी न्यूज में इंटर्नशिप के साथ-साथ अखबार और वेबसाइट के लिए लिखना शुरू कर दिया था। काशिद को किताबें पढ़ना, फिल्में देखना और क्रिकेट में रुचि है। बिजनेस के अलावा खेल जगत और इंटरनेशनल खबरों में भी रुचि है।<br></p>

और पढ़ें
End of Article