बिजनेस

Gruner Renewable investment: ग्रूनर रिन्यूएबल गुजरात में लगाएगी बायोगैस प्लांट, 220 करोड़ रुपये करेगी खर्च

Gruner Renewable to set up biogas plant: गुजरात के नवसारी में लगने वाले सीबीजी संयंत्र से किफायती कच्चे माल का उपयोग करके प्रतिदिन 44 टन बायोगैस (टीपीडी) का उत्पादन होने की उम्मीद है। यह सालाना 16,000 टन से अधिक बायोगैस के उत्पादन के बराबर है।

Image

Gruner Renewable to set up biogas plant in Gujarat

Gruner Renewable to set up biogas plant: ग्रूनर रिन्यूएबल एनर्जी ने सोमवार को कहा कि वह गुजरात में 220 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से एक संपीडित बायोगैस (सीबीजी) संयंत्र लगाएगी।

कंपनी ने बयान में कहा कि गुजरात के नवसारी में लगने वाले सीबीजी संयंत्र से किफायती कच्चे माल का उपयोग करके प्रतिदिन 44 टन बायोगैस (टीपीडी) का उत्पादन होने की उम्मीद है। यह सालाना 16,000 टन से अधिक बायोगैस के उत्पादन के बराबर है।

गन्ने का सूखा हुआ अवशिष्ट का होगा उगयोग

नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में सक्रिय कंपनी ने कहा कि इस संयंत्र में कच्चे माल के तौर पर धान, चीनी कारखाने से निकलने वाले अवशिष्ट (प्रेसमड), पेराई के बाद गन्ने का सूखा हुआ अवशिष्ट (खोई) और शहरी क्षेत्र से निकलने वाले ठोस अवशिष्ट (एमएसडब्ल्यू) का इस्तेमाल किया जाएगा।

अनुमानित लागत लगभग 220 करोड़ रुपये

कंपनी ने कहा, ‘‘एक प्रमुख कारोबारी समूह के साथ मिलकर हम गुजरात के नवसारी में एशिया का सबसे बड़ा संपीडित बायोगैस संयंत्र स्थापित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस संयंत्र की अनुमानित लागत लगभग 220 करोड़ रुपये है।’’

जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने की दिशा में मदद मिलेगी

ग्रूनर रिन्यूएबल एनर्जी के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) उत्कर्ष गुप्ता ने कहा कि नवसारी जैसे सीबीजी संयंत्रों की स्थापना से देश के कच्चे तेल के आयात बिल में उल्लेखनीय कमी आएगी। इससे जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता कम करने की दिशा में मदद मिलेगी।

Ashish Kushwaha
आशीष कुशवाहाauthor

<p>आशीष कुमार कुशवाहा Timesnowhindi.com में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। वह 2023 से Timesnowhindi.com के साथ जुड़े हैं। वह यहां शेयर बाजार, स्टॉक्स, IPO, पर्सनल फाइनेंस, बिजनेस न्यूज, कंपनी डेवलपमेंट, सक्सेस स्टोरी, यूटिलिटी, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी और गैजेट से जुड़ी स्टोरी पर काम करते हैं। उनके पास पिछले 3 साल के भारतीय बजट को भी कवर करने का एक्सपीरियंस है। उनके पास ऑटो एक्सपो 2023 को कवर करने का अनुभव है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं। उनके पास डिजिटल मीडिया में कुल 3 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है। इससे पहले इन्होंने वन इंडिया, दैनिक भास्कर डिजिटल में काम किया है। इन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। वहीं ग्रेजुएशन की पढ़ाई रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर से मास कम्यूनिकेशन में की है। उन्हें शुरू से ही डिबेट करने, सामाजिक मुद्दों पर बात करने और शेयर बाजार में रुचि थी। उन्हें बचपन से ही अखबार के संपादकीय पेज और न्यूज पढ़ने का सौख था। स्कूल के समय उन्होंने कई क्विज कंपटीशन में भी हिस्सा लिया और प्राइज जीते हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article